राजीव गांधी की जयंती पर राहुल ने शेयर की ये तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

‘पापा, आपके सपने को पूरा करना ही मेरा जीवन लक्ष्य’, राजीव गांधी की जयंती पर राहुल ने शेयर की तस्वीर

Rahul Gandhi: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए तस्वीर शेयर की।

प्रतीक पाण्डेय

Rahul Gandhi remembered Rajiv Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में राजीव गांधी लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट में राहुल की भावनाएं साफ झलकती दिखीं।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने याद किया। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सचिन पायलट के साथ-साथ बेटे राहुल गांधी ने भी उनको नमन किया।

राहुल गांधी ने पिता के सपने को बताया लक्ष्य

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा “एक ऐसा भारत, जहां हर नागरिक को सम्मान मिले, जहां सद्भावना हो, लोकतंत्र और संविधान से देश मजबूती से खड़ा हो। पापा, आपके देखे इस सपने को पूरा करना ही मेरा जीवन लक्ष्य है।”

देवेंद्र यादव का संदेश

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी इस मौके पर भावुक शब्दों में राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा, “राजीव गांधी ने देश के लिए वो काम किए हैं जो कोई और नहीं कर सकता। आज जब संविधान और लोकतंत्र पर संकट मंडरा रहा है, तो उनके आदर्श हमें ताकत देते हैं ताकि हम देश की रक्षा कर सकें और भारत को आगे बढ़ा सकें।”

सचिन पायलट ने भी दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपने संदेश में लिखा, “भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से भारत को आधुनिक दृष्टि दी और 21वीं सदी की सोच से जोड़ा। उन्होंने पंचायती राज को मजबूत किया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सक्रिय भागीदार बनाया। आने वाली पीढ़ियों के लिए उन्होंने प्रगति के नए मार्ग खोले और आज भी उनके विचार देश की धड़कनों में जीवित हैं।”

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा, “तकनीकी भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर भावपूर्ण नमन। वे ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को शिक्षा, संचार और नेतृत्व के अवसर दिए।

कमलनाथ ने आगे लिखा, “कंप्यूटर और दूरसंचार की क्रांति, पंचायती राज की व्यवस्था और नवोदय विद्यालय उनके योगदान के साक्षात उदाहरण हैं। मुझे गर्व है कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला।” राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस के विभिन्न राज्यों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेमिनार, श्रद्धांजलि सभाएं और सेवा कार्यों के जरिए उनकी नीतियों और विचारों को याद किया जा रहा है।

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें