सोनिया गांधी-गिरिराज सिंह-राहुल गांधी सौजन्य-IANS
देश

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

Giriraj Singh Slams Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर NDA नेताओं ने हमला बोला। गिरिराज सिंह ने उनसे अहंकार में आकर मर्यादा न भूलने की नसीहत दी। इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी निशाना साधा।

प्रिया जैस

Rahul Gandhi vs NDA Leaders: एनडीए नेताओं ने लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पर हुए हंगामे को लेकर जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सहित एनडीए नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने वीडियो जारी कर मर्यादा न भूलने की बात कही। गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी से अहंकार में मर्यादा न भूलने की चेतावनी दी।

गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "राहुल गांधी, अहंकार में आकर मर्यादा मत भूलिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार न डरी है, न झुकी है। सरकार अपनी नीतियों और कर्तव्य पथ पर अडिग होकर जनसेवा का कार्य कर रही है।"

हमें राष्ट्रधर्म और संविधान न सिखाएं

उन्होंने आगे लिखा, "जिनकी माता जी ने शादी के 15 साल बाद तक भारत की नागरिकता नहीं ली और जो खुद दोहरी नागरिकता के घेरे में हैं, वो हमें राष्ट्रधर्म और संविधान न सिखाएं। पूरा देश आपकी असलियत देख रहा है।"

राहुल गांधी ने गीता नहीं पढ़ीं - गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर कहा, "राहुल गांधी से अहंकारी मैंने नहीं देखा। शायद वे 'गीता' नहीं पढ़े हैं; सरकार नहीं डरी है। सरकार की ओर से नीतियों और कर्तव्यों के तरह काम किया गया है। लेकिन राहुल गांधी को अहंकार में ज्यादा नहीं बोलना चाहिए, दुनिया देख रही है कि वे क्या हैं?

भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने बातचीत करते हुए कहा, "कल राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर हुई कथित घटना को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में जो एफआईआर का ड्रामा किया, उस पर मैं उनसे यह कहना चाहता हूं कि 80 और 90 के दशक में 'बकरा किश्तों पे' नाम का एक ड्रामा हुआ करता था। अब आप जो कर रहे हैं, वह 'पॉलिटिक्स किश्तों पे' है।"

राहुल फुल-टाइम पॉलिटिशियन नहीं

भाजपा नेता ने आगे कहा, "असल में यही हो रहा है। आप (राहुल) फुल-टाइम पॉलिटिशियन नहीं हैं। वे अपनी मर्जी से आते हैं, थोड़ा ड्रामा करते हैं और चले जाते हैं। उन्होंने यही किया है। वे यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई सबूत नहीं है, कोई सबूत नहीं है। बिना सबूत के आप कोई ड्रामा नहीं कर सकते। उनका पूरा दावा ही बेबुनियाद है।"

राहुल गांधी की सिर्फ प्रोपेगैंडा की राजनीति

शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, "राहुल गांधी ने सिर्फ प्रोपेगैंडा की राजनीति की है। इसीलिए हम कहते हैं कि उन्हें विपक्ष के नेता का पद छोड़कर 'प्रोपेगैंडा के नेता' का पद संभाल लेना चाहिए। वे जहां भी जाते हैं, वहां सिर्फ दिखावा, फोटो खिंचवाने का मौका, मेलोड्रामा और समय-समय पर ऐसी नौटंकी करते हैं, जिसका मकसद साफ तौर पर सिर्फ लोगों का ध्यान खींचना होता है। उनके पास कोई विजन, कोई प्लान और कोई एजेंडा नहीं है। इसलिए दुख की बात है कि राहुल गांधी को अपनी रणनीति बदलनी होगी।"

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के. सुरेंद्रन ने कहा, "नड्डा जी ने जो कहा है, वह बिल्कुल साफ है। वह (राहुल गांधी) अब विपक्ष के नेता नहीं, बल्कि अर्बन नक्सलियों के नेता हैं।"

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां