Rahul Gandhi  (Image- Social Media)
देश

लगातार दूसरे साल राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं पहुंचे, BJP ने बताया नक्सली मानसिकता

Independence Day Ceremony: लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर BJP ने निशाना साधा। प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने उनकी मानसिकता को ‘दिमागी नक्सल’ इकोसिस्टम जैसा बताया।

अर्पित शुक्ला

Rahul Gandhi Independence Day: लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शामिल नहीं होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी मानसिकता को ‘दिमागी नक्सल’ इकोसिस्टम जैसी बताया।

लाल किले पर आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा समेत कई प्रमुख अधिकारी भी शामिल हुए।

BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने क्या कहा?

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या कोई देशभक्त नेता प्रतिपक्ष या सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति जानबूझकर स्वतंत्रता दिवस के आधिकारिक समारोह से दूर रह सकता है?

भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का लाल किले के समारोह से दूर रहना ‘वंदे मातरम के प्रति उनकी नफरत’ को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के पद के योग्य नहीं हैं और उनकी मानसिकता ‘नक्सल’ इकोसिस्टम जैसी है।

लगातार दूसरे साल समारोह से दूर रहे राहुल और खरगे

यह लगातार दूसरा वर्ष बताया जा रहा है, जब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लाल किले पर आयोजित आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए।

हालांकि, राहुल गांधी के समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर भाजपा ने राजनीतिक सवाल खड़े किए हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से इस गैरमौजूदगी को लेकर अलग से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आने पर ही स्थिति और स्पष्ट होगी।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज