राहुल गांधी ने खत्म किया धरना IANS
देश

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

Delhi Pellet Gun Case: पैलेट गन से घायल छात्र साहिल के लिए राहुल गांधी ने दिल्ली में धरना दिया। अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया।

अर्पित शुक्ला

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल को न्याय दिलाने की मांग को लेकर संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। दिल्ली पुलिस द्वारा मामले में FIR दर्ज करने की मांग मान लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई को “न्याय की दिशा में पहला कदम” बताया।

राहुल गांधी शुक्रवार को साहिल और कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। FIR दर्ज नहीं होने पर उन्होंने धरना शुरू कर दिया था। कई घंटे बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की, जिसके बाद राहुल गांधी ने धरना समाप्त कर दिया।

'पुलिस FIR दर्ज करना चाहती थी, ऊपर वालों ने लगा रखा था ब्रेक'

धरना खत्म करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस अधिकारी FIR दर्ज करना चाहते थे, लेकिन “ऊपर वालों ने न्याय पर ब्रेक लगा रखा था।”

उन्होंने कहा, “यह न्याय की दिशा में पहला कदम है। केस दर्ज हुआ है। इनके शरीर में छर्रे हैं, इनकी आंख में तीन छर्रे हैं। आंख से दिखाई नहीं देता है। तीन या चार उसके दिल के पास हैं। इस नौजवान के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है।”

राहुल गांधी ने कहा कि वह सुबह ही पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन FIR दर्ज होने में कई घंटे लग गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर दिल्ली के बीचों-बीच स्थित पुलिस स्टेशन में एक पीड़ित को न्याय पाने के लिए इतना इंतजार करना पड़ता है, तो गांव और छोटे शहरों के पुलिस स्टेशनों की स्थिति क्या होगी।

'आखिरी मंजूरी होम सेक्रेटरी और अमित शाह को देनी पड़ी'

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि FIR दर्ज करने के लिए ऊपर से मंजूरी का इंतजार किया गया। उन्होंने कहा, “आखिरी मंजूरी होम सेक्रेटरी और अमित शाह को देनी पड़ी। उसके बाद ही FIR दर्ज हो पाई।”

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी FIR दर्ज करना चाहते थे, लेकिन ऊपर से उन पर दबाव था। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया, बल्कि एक भारतीय नागरिक और उसके माता-पिता के लिए न्याय की मांग की है।

उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी का किया समर्थन

राहुल गांधी के धरने पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस नेता के कदम की सराहना करते हुए कहा कि राहुल गांधी वही कर रहे हैं, जिसकी देश की जनता नेता प्रतिपक्ष से उम्मीद करती है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्ष के नेता का काम सरकार से जवाब मांगना और उसे जवाबदेह बनाना है, और राहुल गांधी यही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि राहुल गांधी इसी तरह अपना काम करते रहें।

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी

PM तारिक रहमान के भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन ने ‘चेंज ऑफ गार्ड’ रद्द करने का फैसला लिया वापस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी