राहुल गांधी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

कोटा, इलाहाबाद, दिल्ली... NEET पेपर लीक पर BJP के खिलाफ मोर्ची खोलेंगे राहुल गांधी; करेंगे देशव्यापी आंदोलन

Congress Countrywide Campaign: नीट पेपर लीक समेत परीक्षा घोटालो के विरोध में सरकार के खिलाफ राहुल गांधी 17 जून से देशव्यापी अभियान की शुरूआत करेंगे। इस अभियान में वे युवाओं को लामबंद करेंगे।

अमन मौर्या

Rahul Gandhi NEET Protest: नीट पेपर लीक मामले में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष बड़ी तैयारी कर रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, युवाओं को लामबंद करने के लिए देशव्यापी अभियान की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस 17 जून को राजस्थान के कोटा से इसकी शुरुआत करेगी।

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी, बेरोजगारी और सरकार की ओर से भारत के युवाओं के साथ लगातार हो रहे धोखे के खिलाफ एक देशव्यापी अभियान के पहले चरण की घोषणा की है।

इन बड़े शहरों में चलेगा अभियान

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल बताया कि राहुल गांधी देश के छात्रों और युवाओं के सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय आवाज बनकर उभरे हैं। वे छात्रों, युवा संगठनों, शिक्षकों और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोगों को एक साथ लाने के लिए बड़े छात्र सम्मेलनों की एक श्रृंखला आयोजित करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी छात्रों के बड़े सम्मेलनों की एक सीरीज करेंगे। इसकी शुरुआत कोटा (17 जून), इलाहाबाद (10 जुलाई), पटना (11 जुलाई) और दिल्ली (14 जुलाई) से होगी। इन सम्मेलनों में छात्र, परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा, युवा संगठन, शिक्षक और परीक्षा से जुड़े घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोग शामिल होंगे।

छात्रों से सीधे करेंगे संवाद

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देशव्यापी अभियान के तहत, पार्टी देशभर में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, पीसीसी, डीसीसी और स्थानीय इकाइयों के माध्यम से बड़े पैमाने पर छात्रों तक पहुंचकर राहुल गांधी के आह्वान को दोहराएगी। फिजिकल और डिजिटल निमंत्रण, कैंपस में संपर्क, कोचिंग सेंटरों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों और युवा केंद्रों पर बातचीत, सोशल मीडिया अभियान, लाइव स्क्रीनिंग और छात्रों के साथ सीधे संवाद का काम बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

ये होंगे प्रमुख मुद्दे

आगे उन्होंने बताया कि यह आंदोलन विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से पहले उठाई गई मांगों को सड़कों पर लाएगा। नीट के विकेंद्रीकरण, परीक्षा शुल्क खत्म करना, पेपर लीक रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सरकार की जवाबदेही तय करना जैसे मुद्दे शामिल हैं।

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे