राहुल गांधी, प्रियांका गांधी (पाइल फोटो) Source- Social Media
देश

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

BRICS Dinner Menu: BRICS के गाला डिनर में शाकाहारी मेन्यू पर चर्चा के बीच राहुल गांधी ने छोले-भटूरे की तस्वीर शेयर की। उन्होंने भारतीयों के खान-पान और नॉनवेज पसंद पर भी बात की।

अर्पित शुक्ला

Rahul Gandhi on BRICS Dinner Menu: BRICS Summit 2026 के खत्म होने के बाद अब इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर के खाने के मेन्यू को लेकर बिना नाम लिए तंज कसा है। दरअसल, डिनर में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन परोसे जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई थी। इसी बहस के बीच राहुल गांधी ने एक्स पर छोले-भटूरे की तस्वीर शेयर की।

राहुल गांधी ने शेयर की छोले-भटूरे की तस्वीर

BRICS समिट के दौरान आयोजित गाला डिनर में विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए कई तरह के भारतीय शाकाहारी व्यंजन परोसे गए थे। इसी बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर छोले-भटूरे की तस्वीर पोस्ट करते हुए भारतीयों के खान-पान को लेकर अपनी बात रखी।

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि 80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं और भारतीय नॉनवेज खाना बेहद स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन के हाथों से बनाए गए छोले-भटूरे का भी जिक्र किया।

नॉनवेज खाने को लेकर क्या कहते हैं आंकड़े?

भारत में नॉनवेज खाने वालों की संख्या को लेकर अलग-अलग सर्वे और आंकड़े सामने आते रहे हैं। हालांकि, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (2019-21) में 15 से 49 साल की उम्र के 83.4 प्रतिशत पुरुष और 70.6 प्रतिशत महिलाएं कभी न कभी मछली, चिकन या मीट खाने की बात कह चुके थे।

वहीं, 2023-24 के सर्वे में नॉनवेज खाने वालों को लेकर इसी तरह का तुलनात्मक आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसलिए राहुल गांधी की ओर से बताई गई 80 प्रतिशत की संख्या को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

PM मोदी के गाला डिनर में क्या था मेन्यू?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर में भारतीय खान-पान और मोटे अनाज को खास तवज्जो दी गई थी। मेन्यू में कई पारंपरिक और शाकाहारी व्यंजन शामिल थे।

डिनर में खांडवी, पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, मिलेट पुलाव, मशरूम गलोटी और जलेबी जैसे व्यंजन परोसे गए। मेन्यू में मिलेट यानी मोटे अनाज को प्रमुखता देना भारत की श्री अन्न और सस्टेनेबल फूड को बढ़ावा देने की पहल से भी जोड़ा गया।

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?