राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी सोर्स-@INCIndia
देश

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

Rahul Gandhi Attack PM Modi: दिल्ली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर हमला बोला है। चीन से सीमा विवाद और ईरान मुद्दे पर सरकार के स्टैंड पर भी राहुल ने सवाल उठाए।

अमन मौर्या

Constructive Congress National Convention: देश की राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत सरकार की विदेश नीति को लेकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने ईरान युद्ध, चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर सरकार से उठाया।

कार्यक्रम के दौरान राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में केवल व्यक्तिगत मित्रता दिखाना ही पर्याप्त नहीं है। प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी देश के हितों की रक्षा करना भी है। कांग्रेस के एक्स हैंडल पर राहुल गांधी और पीएम मोदी के गले लगने वाला वीडियो शेयर किया गया और कहा कि पीएम मोदी जबरदस्ती गले पड़ते हैं।

चीन से सीमा विवाद पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन ने भारत को अपनी ही जमीन पर पैट्रोलिंग करने से मना कर दिया, लेकिन सरकार ने इस खबर को दबाने का प्रयास किया और सीधे तौर पर देश का नुकसान किया। गलवान के बाद PM मोदी ने कहा कि भारत की एक इंच भी जमीन किसी के कब्जे में नहीं है, जबकि सेना ने जमीन के कब्जे की बात कही।

इस मुद्दे पर जब सेना ने चीन से बातचीत की तो उनकी तरफ से कहा गया कि भारत के प्रधानमंत्री ही इस बात से इनकार कर चुके हैं। यानी- मोदी सरकार ने देश को हर तरफ से तबाह कर दिया है। इनका पूरा फोकस अपना पॉलिटिकल स्ट्रक्चर मजबूत करने और अडानी से पैसा लेने पर है।

विदेश नीति पर कसा तंज

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध हुआ। ऐसे में अगर इंदिरा गांधी जैसा नेतृत्व होता तो हमारे पास सबसे बड़ा अवसर होता, क्योंकि ईरान हमारा पुराना दोस्त है, अमेरिका और रूस भी हमारा दोस्त है तो हम इनकी आपस में दोस्ती करा सकते थे, लेकिन पाकिस्तान हमारी जगह उठाकर ले गया और नरेंद्र मोदी देखते रह गए।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज