राहुल गांधी  (फोटो- सोशल मीडिया)
देश

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर नरेंद्र मोदी, RSS और अन्य नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने विरोधियों को कायर बताया और कहा कि संविधान की रक्षा की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी, RSS और उनसे जुड़े लोगों को लेकर तीखी टिप्पणी की।

  • उन्होंने कहा कि चाहे जितनी पुलिस बुला लें या नेताओं-युवाओं को गिरफ्तार कर लें, उनका विरोध जारी रहेगा।

  • राहुल ने युवाओं का समर्थन करते हुए कहा कि वे संविधान और जनता की आवाज की रक्षा करेंगे।

Rahul Gandhi on CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली में आज CJP समेत कई छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। CJP के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है। राहिुल गांधी ने BJP-RSS पर हमला बोला है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ एक दशक से भी ज़्यादा समय से लड़ रहा हूँ। मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूँ, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है। मैं इन्हें अंदर तक जानता हूँ, इनकी हर चाल से वाक़िफ़ हूं। इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है - कायरता।

खलनायक अब धीरे-धीरे घिर रहे हैं: राहुल

राहुल गांधी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल - इस कहानी के खलनायक - अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं। इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है। जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए - 10 हज़ार, 20 हज़ार, 50 हज़ार, जितनी चाहें बुला लीजिए। 

'सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए'

उन्होंने आगे कहा कि सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए। घबराइये मत - हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। मेरी बात याद रखिए - हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है।

हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज़ की हिफ़ाज़त करेंगे। और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो। हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है। अपना विरोध जारी रखिए। हम आपके साथ खड़े हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने चेतावनी

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली