राहुल गांधी का बस्तर दौरा, बोधघाट परियोजना प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi Bastar Visit: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बस्तर दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दौरे की जानकारी दी। वे यहां बोधघाट परियोजना प्रभावितों से मुलाकात करेंगे।
Rahul Gandhi Bastar visit,
कांग्रेस नेता राहुल गांधी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राहुल गांधी बस्तर में बोधघाट परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं।

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में दी जानकारी।

  • विस्थापन और आदिवासी अधिकारों का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी।

  • दौरे की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम जल्द होगा तय।

Congress Leader Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। वे यहां बस्तर में बोधघाट परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों और किसानों की समस्या सुनेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में इस प्रस्तावित दौरे की आधिकारिक जानकारी दी। बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। वे यहां प्रभावित स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्या सुनेंगे।

Rahul Gandhi Bastar visit,
करोड़ों की मनी ट्रेल में नया मोड़: रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ के बाद कोर्ट पहुंची ईडी मांगी रिमांड

आदिवासी अधिकारों का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि कांग्रेस इस दौरे के जरिए बोधघाट परियोजना के कारण होने वाले बड़े पैमाने पर विस्थापन और आदिवासियों के अधिकारयों का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की रणनीति बना रही है। पार्टी का मानना है कि बस्तर के मूल निवासियों के हितों की अनदेखी करके कोई भी विकास परियोजना नहीं थोपी जानी चाहिए। इस दौरे से केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Rahul Gandhi Bastar visit,
ट्रांसफर के बाद भी नहीं जॉइन की ड्यूटी, छत्तीसगढ़ में तीन जनपद सीईओ सस्पेंड

पीसीसी चीफ बोले- कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों के साथ

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आज भी वह ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है। बोधघाट परियोजना के कारण बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर पर आने वाले संकट को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। राहुल गांधी खुद इन प्रभावितों के बीच जाकर उनकी आवाज बनेंगे, ताकि उनकी मांगों को संसद से लेकर सड़क तक पुरजोर तरीके से उठाया जा सके।

जल्द तय होगा विस्तृत कार्यक्रम

कांग्रेस संगठन इस समय इस महत्वपूर्ण दौरे की तैयारियों में जुट गया है। दीपक बैज के अनुसार, राहुल गांधी के बस्तर दौरे की निश्चित तारीख और विस्तृत कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसकी घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। इस दौरे को लेकर बस्तर संभाग के किसानों, आदिवासियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह दौरा आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में एक बड़ा मोड़ साबित होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com