कांग्रेस नेता राहुल गांधी व भाजपा के दिवंगत नेता के पुत्र रोहन जेटली (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'मैं लड़ रहा, वो धमकाने आए', राहुल के बयान पर रोहन बोले- पिता कट्टर लोकतांत्रिक

Rahul Gandhi on Arun Jaitley: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा भाजपा के दिवंगत नेता अरूण जेटली को लेकर उन्हें धमकाने की एक बात कही गई जिस पर उनके बेटे रोहन जेटली के द्वारा राहुल गांधी को जबाव दिया।

सौरभ शर्मा

Rahul Gandhi Allegation on Arun Jaitley: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता अरुण जेटली पर कुछ आरोप लगाए हैं। अब अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली ने राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। रोहन जेटली ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट में लिखा कि 'राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि मेरे पिता ने उन्हें कृषि कानूनों को लेकर धमकाया था, लेकिन कृषि कानून 2020 में लाए गए थे और मेरे पिता का देहांत 2019 में ही हो गया था।'

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कुछ ऐसा बोल दिया कि दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के बेटे को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा और अरूण जेटली के बेटे रोहन जेटली ने राहुल गांधी की इस इस तरह की राजनीति को बेहद ही घटिया बताया है।

'वह आम सहमति बनाने में विश्वास रखते थे'

रोहन जेटली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि मेरे दिवंगत पिता अरुण जेटली ने उन्हें कृषि कानूनों को लेकर धमकाया था। मैं उन्हें याद दिला दूं कि मेरे पिता का देहांत 2019 में हो गया था और कृषि कानून 2020 में पेश किए गए। इसके साथ ही रोहन ने कहा कि इससे भी जरूरी बात ये है कि मेरे पिता का स्वभाव किसी को धमकाने का नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि वे एक कट्टर लोकतांत्रिक व्यक्ति थे और हमेशा आम सहमति बनाकर चलने में विश्वास रखते थे। अगर ऐसी स्थिति आती भी, जैसा कि राजनीति में अक्सर होना लाजमी है, तो वे सभी को साथ लेकर चलते हुए एक रूप से स्वीकार्य समाधान पर पहुंचने के लिए स्वतंत्र और खुली चर्चा में विश्वास करते थे। वे ऐसे ही थे और आज भी यही उनकी विरासत है।

रोहने ने आगे कहा मैं राहुल गांधी की सराहना करूंगा लेकिन अगर वे उन लोगों के बारे में बोलते जो हमारे बीच में नहीं है तो इस समय सावधानी जरूर बरतें। उन्होंने मनोहर पर्रिकर जी के लिए भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की, उनके अंतिम दिनों का जिस तरह से राजनीतिकरण किया गया, वह भी बहुत घटिया था।

राहुल गांधी ने किया था यह दावा

गौरतलब है कि वार्षिक विधि सम्मेलन-2025 में बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि 'मुझे याद है जब मैं कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रहा था, तो इस अरुण जेटली जी को मुझे धमकाने के लिए भेजे गए। राहुल ने आगे कहा कि जेटली ने मुझसे कहा था, 'अगर तुम सरकार का विरोध ऐसे ही करते रहोगे और कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ते रहोगे, तो हमें तुम्हारे खिलाफ एक्शन लेना पड़ेगा। राहुल ने आगे कहा कि मैंने उनकी तरफ देखा और कहा, मुझे नहीं लगता कि आप जानते हैं कि नहीं कि आप किससे बात कर रहे हैं।

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?