File Pic 
देश

पंजाब पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर मामला दर्ज किया

शुभम सोनडवले

चंडीगढ़. गुरु रविदास और संत कबीर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने ‘गुरु रविदास टाइगर फोर्स' के प्रमुख जस्सी तलहन की शिकायत पर पतारा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि डेरा प्रमुख ने हाल ही में पैरोल पर रहते हुए पांच फरवरी को गुरु रविदास और संत कबीर पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से साझा किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी सात मार्च को दर्ज की गई थी और आगे की जांच की जा रही है। (एजेंसी)

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन