चंडीगढ़ सचिवालय (Image- Social Media) 
देश

चंडीगढ़ से दिल्ली तक बम की धमकी से हड़कंप, सचिवालय और स्कूलों को उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट

Bomb Threat Alert: पंजाब-हरियाणा सचिवालय और दिल्ली के चार स्कूलों को बम की धमकी मिली। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वायड ने तलाशी अभियान शुरू किया, एक मामले में धमकी हॉक्‍स निकली।

अर्पित शुक्ला

Punjab Haryana Secretariat Bomb Threat: चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे सचिवालय परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही चंडीगढ़ के कई स्कूलों को भी बम धमकी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं। सचिवालय और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

दिल्ली के स्कूलों को भी मिली धमकी

दिल्ली में चार स्कूलों को बम धमकी भरी ईमेल मिली है-

  • दिल्ली कैंट: लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल
  • सीआर पार्क: डॉन बॉस्को स्कूल
  • साउथ कैंपस: आनंद निकेतन का कार्मेल स्कूल

दमकल विभाग के अनुसार, द्वारका के कार्मेल स्कूल में मिली धमकी को फिलहाल हॉक्स (झूठी) माना गया है और जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। बाकि स्कूलों में पुलिस और बम स्क्वायड तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।

सचिवालय परिसर को खाली कराया गया

धमकी की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पूरे पंजाब-हरियाणा सचिवालय परिसर को खाली कराकर गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। धमकी के बाद सचिवालय छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं और पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे जांच कर रहे हैं। यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले ही शहर के कई स्कूलों को बम धमकियां मिली थीं, जिससे पहले ही दहशत का माहौल बना हुआ था।

स्कूलों को मिली थी धमकी

बुधवार को लगभग 30 स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी, जिसमें दोपहर 1:11 बजे धमाका करने की बात कही गई थी। हालांकि, गहन जांच के बाद सभी स्कूलों में मिली धमकियां अफवाह (Hoax) साबित हुईं। पुलिस का साइबर सेल अब यह जांच कर रहा है कि पंजाब-हरियाणा सचिवालय को मिली बम धमकी का कोई लिंक उन ई-मेल्स से तो नहीं है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान