सीएम भगवंत मान, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

आतिशी वीडियो विवाद: सीएम भगवंत मान ने भाजपा को घेरा; बोले- फर्जी वीडियो से पंजाब को दहलाने की साजिश

Atishi Fake Video: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर आतिशी के वीडियो को एडिट कर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक जांच में वीडियो के फर्जी होने की पुष्टि हुई है।

प्रतीक पाण्डेय

Bhagwant Mann BJP Allegation: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े एक वायरल वीडियो ने पंजाब की सियासत में उबाल ला दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे भाजपा की 'नफरत फैलाने वाली साजिश' करार देते हुए दावा किया कि जानबूझकर वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई ताकि धार्मिक भावनाओं को भड़काकर समाज को बांटा जा सके।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आतिशी का वीडियो पूरी तरह से फर्जी और एडिटेड है। मान के अनुसार, आतिशी ने अपने बयान में कहीं भी 'गुरु' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन भाजपा ने वीडियो में भड़काऊ सबटाइटल जोड़कर उसे प्रसारित किया।, उन्होंने जोर देकर कहा कि आतिशी का ऐसा कोई भी बयान दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं है, और यदि ऐसा कुछ हुआ होता तो विधानसभा अध्यक्ष को इसकी जानकारी अवश्य होती।

जालंधर पुलिस की एफआईआर और फॉरेंसिक रिपोर्ट

इस मामले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने इकबाल सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर एफआईआर (FIR) दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, प्रारंभिक जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह प्रमाणित हो चुका है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उसमें ऐसे शब्द जोड़े गए जो आतिशी ने कभी कहे ही नहीं थे, ताकि सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा सके।

प्रदूषण पर हंगामे के दौरान का है मूल वीडियो

सूत्रों के अनुसार, यह विवादित वीडियो उस समय का है जब दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा को लेकर 'आप' विधायक हंगामा कर रहे थे। उस दौरान माइक बंद होने के बावजूद आतिशी सदन में कुछ बोल रही थीं। इसी फुटेज का एक छोटा हिस्सा काटकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और यह झूठा दावा किया गया कि उन्होंने सिख गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा वाली टिप्पणियां की हैं।

धार्मिक ध्रुवीकरण और अशांति फैलाने का आरोप

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पंजाब में धार्मिक आधार पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे "घटिया राजनीति" की पराकाष्ठा बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस ने भी चेतावनी दी है कि जो लोग इस भड़काऊ कैप्शन वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी क्योंकि यह समाज में तनाव पैदा करने की एक सुनियोजित कोशिश है।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे