घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

चंडीगढ़ में बड़ा धमाका, पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर की घटना; मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद

Chandigarh Blast: पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई।

मनोज आर्या

Blast Outside BJP Office In Chandigarh: पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे के अनुसार, पता चलता है कि यह धमाका छोटे स्तर का था। चंडीगढ़ पुलिस घटना की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन जारी नहीं किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लास्ट का कारण बैटरी में धमाका बताया जा रहा है, हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि अभी बाकी है। वहीं, इस धमाके से किसी भी तरह के जान और माल का नुकसान नहीं हुआ है।

धमाके के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। मौके पर पुलिस के जवान नजर आ रहे हैं। वहीं, स्कूटी और कारों पर भी ब्लास्ट के बाद के निशान नजर आ रहे हैं। फोरेंसिंक टीम भी मौके पर जांच करने के लिए पहुंच चुकी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चंडीगढ़ के मेयर के भाई और भाजपा नेता विनीत जोशी ने बताया कि कुछ गाड़ियों को थोड़ा नुकसान हुआ है और धमाके की आवाज सुनाई दी थी औऱ फिर पुलिस को सूचना दी गई थी। फिलहाल, चंडीगढ़ पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गौर रहे कि धमाके वाली जगह के पास पेट्रोल पंप और वकीलों के चैंबर्स भी हैं।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र