News  
देश

चुनाव से पहले दल बदलने वाले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, फतेह सिंह बाजवा सहित कई उम्मीदवारों को झटका

पंजाब के पूर्व मंत्री एवं तीन बार के विधायक जोगिंदर सिंह मान फगवाड़ा सीट से मैदान में हैं।

प्रभाकर दुबे

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में चुनाव से पहले दल-बदलने वाले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (Rana Gurmit Singh Sodhi), फतेह सिंह बाजवा (Fateh  Singh Bajwa) और अनिल जोशी (Anil Joshi) सहित कई उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान के अनुसार, कुल 117 विधानसभा सीटों में से 89 पर आगे चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने की ओर अग्रसर है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से जारी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कई नेताओं ने जीत की उम्मीद में अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों का दामन थाम लिया था। पूर्व खेल मंत्री सोढ़ी कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे और फिरोजपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। फिरोजपुर के गुरू हर सहाय से चार बार विधायक रहे सोढ़ी फिरोजपुर सीट पर ‘आप' के उम्मीदवार रणबीर सिंह से पीछे चल रहे हैं। ग्रेस के पूर्व नेता फतेह सिंह बाजवा भी बटाला सीट पर पीछे चल रहे हैं। वह भी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। इस सीट पर ‘आप' उम्मीदवार अमनशेर सिंह (शैरी कलसी) अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अश्विनी सेखड़ी से आगे चल रहे हैं। फतेह सिंह बाजवा कादियां से मौजूदा विधायक हैं, जहां से कांग्रेस ने उनके बड़े भाई तथा राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा को मैदान में उतारा है।

 हरजोत कमल, मोगा विधानसभा सीट से पीछे

पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी पिछले साल भाजपा छोड़कर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए थे। वह अमृतसर उत्तर सीट पर ‘आप' उम्मीदवार कुंवर विजय प्रताप सिंह से पीछे चल रहे है। अमृतसर उत्तर सीट से जोशी ने 2007 और 2012 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता हरजोत कमल, मोगा विधानसभा सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस के टिकट देने से इनकार करने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। मोगा सीट पर ‘आप' की उम्मीदवार अमनदीप कौर अरोड़ा अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद सच्चर से आगे चल रही हैं। मालविका, अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं।

मजीठिया सीट से गनीव कौर आगे

पंजाब के पूर्व मंत्री एवं तीन बार के विधायक जोगिंदर सिंह मान फगवाड़ा सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस से 50 साल लंबा नाता तोड़ने के बाद वह चुनाव से पहले ‘आप' में शामिल हो गए थे। फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी जसवीर सिंह गढ़ी से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर ‘आप' में शामिल हुए सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया, मजीठा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। मजीठा सीट पर शिअद की गनीव कौर मजीठिया आगे चल रही हैं। कांग्रेस छोड़कर पिछले साल ‘आप' में शामिल हुए रमन बहल गुरदासपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। गुरदासपुर सीट पर शिअद उम्मीदवार गुरबचन सिंह बब्बेहाली कांग्रेस उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा से आगे चल रहे हैं।  (एजेंसी)

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा