प्रियंका गांधी (सौजन्य-एक्स) 
देश

प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड में जनसभाओं को करेंगी संबोधित, जानें पूरा शेड्यूल

शनिवार को केरल का दौरा करने के बाद आज कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड का दौरा करेंगी, जहां वे कई जनसभाओं को संबोधित करेंगी। जानिए आज कैसा रहेगा प्रियंका गांधी का पूरा शेड्यूल।

प्रिया जैस

वायनाड: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड का दौरा करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ रविवार को वायनाड में संयुक्त रूप से जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

वायनाड से अपनी पहली चुनावी जीत के बाद प्रियंका केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका सुबह साढ़े 10 बजे मनंतवाड़ी, अपराह्न सवा 12 बजे सुल्तान बत्तेरी और अपराह्न डेढ़ बजे कलपेट्टा में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

शनिवार को जनसभाओं में लिया भाग

अपनी यात्रा के पहले दिन शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के साथ तिरुवंबाड़ी के मुक्कम, नीलांबुर के करुलई, कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों के वंदूर और एडवन्ना में जनसभाओं में भाग लिया। वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में वायनाड जिले में मनंतवाड़ी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित), सुल्तान बत्तेरी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) तथा कलपेट्टा, कोझिकोड जिले में तिरुवंबाड़ी और मलप्पुरम जिले में एरानाड, नीलांबुर और वंदूर की सात विधानसभा सीट शामिल हैं।

भारी मतों के अंतर से जीती प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हालिया वायनाड लोकसभा उपचुनाव में मतों के भारी अंतर से जीत हासिल कर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की। इससे पहले करीपुर हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वह वायनाड वापस आकर बहुत खुश हैं और यहां के लोगों की मदद के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी।

वायनाड लोकसभा क्षेत्र की सांसद के तौर पर यह उनका पहला दौरा है। 23 नवंबर को जारी हुए चुनाव नतीजों में प्रियंका ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। यह उनका पहला चुनाव था। अपनी इस शानदार और ऐतिहासित जीत में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को भी पीछे छोड़ दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां