प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा 
देश

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की कैसे हुई मुलाकात? किसने किया था प्रपोज, जानें उनके लव स्टोरी की अनकही बातें

Priyanka Gandhi Robert Vadra Love Story: प्रियंका गांधी का आज जन्मदिन है। प्रियंका गांधी की लव स्टोरी की अक्सर चर्चा होती है। प्रियंका जब 13 साल की थीं तब वो पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं।

अर्पित शुक्ला

Priyanka Gandhi Birthday Special: प्रियंका गांधी वाड्रा का आज जन्मदिन है। कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी ने बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से शादी की है, और उनकी लव स्टोरी अक्सर चर्चा का विषय रहती है। प्रियंका जब 13 साल की थीं, तब उन्होंने पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात की थी।

कैसे हुई मुलाकात?

प्रियंका और रॉबर्ट की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। दोनों दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। एक इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने बताया था, "मैं नहीं चाहता था कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई जानें, क्योंकि लोग इसे ठीक से समझ नहीं पाते और इसे कुछ और ही रूप में पेश कर देते।"

किसने किया पहले प्रपोज?

रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी बताया था कि दोनों में से पहले किसने प्रपोज किया था। उन्होंने कहा, "स्कूल के एक कॉमन फ्रेंड थे, जो प्रियंका को जानते थे। उनका बड़ा सा घर था, जहां हम बैडमिंटन और अन्य खेल खेलते थे। वहीं पर प्रियंका से मुलाकात हुई। उन्हें मेरी सादगी पसंद आई। मैं जींस-टीशर्ट और कोल्हापुरी पहनता था, ज्यादा मजाक करता था और खेलों में अच्छा था। मुझे वह पसंद करती थीं, लेकिन ज्यादा बात नहीं करती थीं।" रॉबर्ट ने यह भी कहा कि प्रियंका ने ही उन्हें प्रपोज किया था।

13 साल की उम्र में हुई थी पहली मुलाकात

रॉबर्ट ने यह भी बताया, "प्रियंका ने मुझे घुटनों के बल बैठकर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि हमने एक साथ बैठकर अपने रिश्ते को लेकर गंभीरता से बात की थी।" प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में बताया था, "जब मैं रॉबर्ट से पहली बार मिली थी, तो मैं सिर्फ 13 साल की थी। वे मुझसे वैसे ही मिलते थे, जैसे दूसरे दोस्तों से मिलते थे। यह बात मुझे बहुत पसंद आई।" प्रियंका और रॉबर्ट की लव स्टोरी आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है, जो उनकी मासूमियत और सादगी को दर्शाती है।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन