प्रधानमंत्री का नया सेवा तीर्थ बनकर तैयार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

बनकर तैयार हो गया प्रधानमंत्री का नया कार्यालय, इस दिन होंगे शिफ्ट, जानिए क्या है PMO का नया पता

Central Vista Project: प्रधानमंत्री मोदी का नया सेवा तीर्थ कार्यालय तैयार है, जहां पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय और एनएससीएस एक साथ होंगे, यह सेंट्रल विस्टा परियोजना का प्रमुख हिस्सा है आधुनिक परिसर है।

अक्षय साहू

PM New Office Seva Tirth Complex: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है और इसे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावना है कि इसी महीने प्रधानमंत्री अपने नए कार्यालय में कार्यभार संभाल सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय तीनों को एक साथ नए सेवा तीर्थ परिसर में स्थान दिया गया है। यह परिसर विजय चौक के पास रायसीना हिल के नीचे विकसित किया गया है और इसमें अत्याधुनिक तकनीक से लैस तीन भव्य इमारतें शामिल हैं, जिन्हें सेवा तीर्थ 1, सेवा तीर्थ 2 और सेवा तीर्थ 3 नाम दिया गया है।

सेवा तीर्थ 1 में प्रधानमंत्री कार्यालय होगा, सेवा तीर्थ 2 में कैबिनेट सचिवालय पहले ही स्थानांतरित हो चुका है, जबकि सेवा तीर्थ 3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का कार्यालय रहेगा। यह पूरा परिसर सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है, जिसके तहत नया संसद भवन और उपराष्ट्रपति एन्क्लेव पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं। मंत्रालयों के लिए आठ नए कर्तव्य भवनों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें से तीन बन चुके हैं और कई मंत्रालय वहां काम भी शुरू कर चुके हैं।

देशभर में बदले गए राजभवनों के नाम

नए पीएमओ को पहले “एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव” कहा जा रहा था, लेकिन दिसंबर में इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ परिसर रखने का निर्णय लिया गया। इसी दौरान देश भर के राजभवनों का नाम बदलकर लोक भवन करने का भी फैसला हुआ। सेवा तीर्थ परिसर के पास ही नए प्रधानमंत्री आवास का निर्माण भी जारी है, जिसके पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री का निवास 7 लोक कल्याण मार्ग से यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

सेवा तीर्थ में गणमान्य अतिथियों से मुलाकात के लिए अत्याधुनिक कक्ष बनाए गए हैं, जिनमें भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक दिखाई देती है। कैबिनेट बैठकों के लिए एक विशेष कक्ष भी तैयार किया गया है। नए पीएमओ में अधिकारियों के लिए ओपन फ्लोर व्यवस्था की गई है, जैसा कि कर्तव्य भवनों में है, ताकि कार्य में सुगमता आए और सरकारी कार्यसंस्कृति में बदलाव हो।

वर्तमान प्रधानमंत्री कार्यालय का क्या होगा?

स्वतंत्रता के बाद से प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक में स्थित था। अब अंग्रेजों द्वारा बनाए गए नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को युग-युगीन भारत संग्रहालय में बदला जाएगा। यह संग्रहालय विश्व का सबसे बड़ा होगा, जिसमें भारत की 5,000 साल पुरानी सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे