प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

मानसून सत्र से पहले PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित, बिना नाम लिए राहुल गांधी पर बोला हमला

PM Narendra Modi: संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय हों, तो वे बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।

मनोज आर्या

PM Narendra Modi Addresses Media: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय हों, तो वे बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। और जब दोनों फायदेमंद होते हैं, तो इससे देश का कल्याण होता है और सभी जीवों का भला होता है। इसीलिए हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और फायदेमंद बना रहे और मानसून सत्र भी फायदेमंद साबित हो।

संसद के मानसून सत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लगातार कहीं न कहीं युद्ध की स्थिति बनती है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण भारत में भी एक संकट का बहुत बड़ा कारण रहा था। इससे हर विषय में अनेक बाधाएं आई थीं। इसके बाद भी भारत 7.7 प्रतिशत की ग्रोथ से आगे बढ़ा... यह भारत के सामर्थ्य का परिचय है।

पीएम ने संबोधन में और क्या कहा?

मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में राजस्थान में एक बड़ी तेल रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की गई। कुछ सप्ताह पहले देश को तीसरा सेमीकंडक्टर संयंत्र भी समर्पित किया गया और कुछ ही दिन पहले भारत ने ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित ट्रेन का शुभारंभ किया-यह उपलब्धि दुनिया के चुनिंदा देशों ने ही हासिल की है। उन्होंने कहा कि भारत की हाइड्रोजन ट्रेन अपनी श्रेणी की सबसे शक्तिशाली और सबसे लंबी ट्रेनों में से एक है। यह उपलब्धि देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, नवोन्मेषकों, उद्यमियों और श्रमिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जो राष्ट्र निर्माण के साझा संकल्प और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज

भारत में स्टॉर्टअप कल्चर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्काईरूट जैसे स्टार्टअप ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। ये जो स्टॉर्टअप है और उसमें जो नौवजवान काम कर रहे हैं, उनकी औसत उम्र सिर्फ 28 साल है। ऐसे नौवजवानों ने ये काम कर के दिखाया... मैं किसी 56 साल के नौवजवान की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि देश के 28 साल के औसत उम्र के नौजवानों ने अंतरिक्ष में झंडा गाड़ा है।

पीएम मोदी ने युवाओं को दी बधाई

पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसे क्षण भारत को आत्मविश्वास से भर देते हैं। विश्व में भारत का प्रोफाइल सर्वमान्य और सर्वस्वीकृत बनता जाता है। यह संयोग नहीं, बल्कि संदेश है और यह संदेश मजबूत है। हमारे देश के युवाओं की क्षमता और आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम है। इससे बड़ा संदेश देश के लिए और बड़ा परिणाम नहीं दे सकता।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला