प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड प्रदान (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
देश

भुवनेश्वर में होगा 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित, जानें कौन हैं विजेता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड यानी पीबीएसए प्रदान करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की।

आंचल लोखंडे

दिल्ली: भारत अतिथि देवो भवः और वसुधैव कुटुबकम की संज्ञा को मानने वाला देश है। इसी को साकार करने के लिए वह लगातार प्रयासरत भी रहता है। भारत को अपने विशाल विदेशी समुदाय से जोड़ने तथा उनके ज्ञान, विशेषज्ञता और कौशल को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन विदेश मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम - 2003 से हर वर्ष 7-9 जनवरी को आयोजित किया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड यानी पीबीएसए प्रदान करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। बता दें कि यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी भारतीयों को दिया जाता है।

राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान होगा प्रदान

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का 18वां संस्करण 8 से 10 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, "प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे।" मंत्रालय ने कहा कि पुरस्कार विजेताओं में ब्रिटेन से ऊषा कुमारी पराशर राजनीति के क्षेत्र में और अमेरिका से डॉ. शर्मिला फोर्ड सामुदायिक सेवा के लिए शामिल हैं। कुछ संस्थानों को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा।

पीबीएसए प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

पीबीएसए-2025 के लिए नामों की सिफारिश जूरी-सह-पुरस्कार समिति द्वारा की गई थी। पीबीएसए प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के भाग के रूप में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। देश  की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

ऑस्ट्रेलिया से प्रोफेसर अजय राणे, रोमानिया से जग्गन्नाथ शेखर विजेता

प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड-2025 प्रदान करने के लिए समिति द्वारा अनुशंसित पुरस्कार विजेताओं की सूची में जगह बनाने वालों में ऑस्ट्रेलिया से प्रोफेसर अजय राणे सामुदायिक सेवा के लिए, ऑस्ट्रिया से डॉ. मारियालेना जोन फर्नांडीस शिक्षा के क्षेत्र में, रोमानिया से जग्गन्नाथ शेखर अस्थाना व्यवसाय के क्षेत्र समेत अन्य शामिल हैं। सामुदायिक सेवा के लिए सम्मान अर्जित करने वाले रूस के संगठन 'हिंदुस्तानी समाज' के अलावा गुयाना का सरस्वती विद्या निकेतन भी इस सूची में शामिल है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

हनीट्रैप में फंसा नेवी का सेलर गिरफ्तार! पाकिस्तान को गोपनीय रक्षा जानकारी भेजने का आरोप

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी