देश

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली कैबिनेट में नए मंत्रियों के रूप में किया नियुक्त

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली कैबिनेट में मंत्री नियुक्त किया। वहीं, राष्ट्रपति ने पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।

https://twitter.com/ANI/status/1633050345268998144

20 मार्च तक न्यायिक हिरासत

उल्लेखनीय है कि, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आप नेता इस समय तिहाड़ जेल में हैं। इससे पहले मनीष सिसोदिया कुल मिलाकर 7 दिनों तक सीबीआई कस्टडी में रहे थे।

26 फरवरी को हुई गिरफ्तारी

 जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने करीब 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 

आतिशी और सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली कैबिनेट में मंत्री

इससे पहले मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट रुख किया था। लेकिन अदालत  से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, स्वाथ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन ने भी अपनेपद से इस्तीफा दे दिया। वह भी तिहार जेल में बंद है। दोनों नेताओं के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज का सरकार में मंत्री बनाए जाने के लिए नाम भेजा था। जिसे अब राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। ।

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस

राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी