श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

केरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Sree Padmanabhaswamy Temple News: राजधानी तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध मंदिर श्री पद्मनाभस्वामी के खजाने से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता हैं। मंदिर में कड़ी जांच व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Sree Padmanabhaswamy Temple Gold Theft: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध मंदिर श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से एक बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंदिर के खजाने से सोने और हीरे के कीमती आभूषण और बहुमूल्य धरोहर लापता हैं। खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस प्रमुख ने गृह सचिव को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है।

हीरे जड़ा ‘वैरयम नामा’ नामक आभूषण भी लापता

केरल के DGP की ओर से गृह सचिव को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर की लिस्ट से लगभग 78 ग्राम सोने के बिस्किट-सिक्के, सोने के आभूषण और हीरे जड़ा हुआ ‘वैरयम नामा’ नामक आभूषण भी गायब है। मंदिर के दस्तावेजों के अनुसार इस आभूषण को महीनों पहले मरम्मत के लिए बाहर भेजा गया था, लेकिन अब तक यह वापस नहीं लाया गया। इतना ही नही मरम्मत के लिए गया सोने का दीपक भी अभी तक नहीं लौटाया गया है। केरल के प्रसिद्ध मंदिर से सोने और हीरे के आभूषण के गायब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कड़ी जांच व्यवस्था लागू करने की सलाह

DGP ने गृह सचिव को सौंपी गई रिपोर्ट में सभी बहुमूल्य धरोहरों को सुरक्षित कक्षों में रखने की सिफारिश की है साथ ही भक्तों द्वारा भेंट किए गए आभूषणों को लॉकर्स में रखने की अनुमति मांगी है। मंदिर में सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कड़ी जांच व्यवस्था लागू करने की सलाह दी है जिसके मुताबिक बिना जांच के किसी को भी मंदिर में प्रवेश न देने की बात कही गई है।

दुनिया का सबसे धनी मंदिरों में से एक है- श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर

बता दें कि भगवान विष्णु को समर्पित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित है। यह मंदिर दुनिया का सबसे धनी मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा मुद्रा में शेषनाग पर विराजमान हैं। यहां गर्भगृह में स्थित भगवान विष्णु की 18 फीट लंबी प्रतिमा शालिग्राम पत्थरों से बनी है। इसे तीन अलग-अलग द्वारों से देखा जाता है: पहले से प्रभु का मुख, दूसरे से नाभि-कमल और तीसरे से चरण-कमल के दर्शन। यह स्थान भगवान विष्णु के 108 पवित्र 'दिव्य देशमों' में से एक है, जिसे भारत का दिव्य देसम भी कहा जाता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा