कक्षा में पढ़ाई करते बच्चे सोर्स-सोशल मीडिया
देश

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

आशीष शुक्ला

GRAP-3 लागू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों मोड में पढ़ाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। अब अभिभावकों को बच्चों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई के तरीके का विकल्प मिल सकेगा।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस संबंधी समस्याओं और अन्य स्वास्थ्य जोखिमों की आशंका बढ़ गई है।

इसका सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को रहता है, क्योंकि उनका शरीर और श्वसन तंत्र अभी विकास की अवस्था में होता है। ऐसे में प्रदूषित हवा में लंबे समय तक बाहर रहना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसी स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण यानी GRAP-III को लागू किया गया है। इसके मद्देनजर गौतमबुद्धनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने 7 नवंबर 2026 को स्कूलों के लिए कार्यालय आदेश जारी किया।

घर से पढ़ सकेंगे पांचवीं तक के विद्यार्थी

जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांच तक की पढ़ाई तत्काल प्रभाव से हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी। जिन स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था उपलब्ध है, वहां विद्यार्थियों को घर से ही पढ़ने का विकल्प देना अनिवार्य होगा।

हालांकि, जो बच्चे स्कूल जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए ऑफलाइन कक्षाएं भी संचालित की जा सकेंगी। यानी अभिभावक और विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम का विकल्प चुन सकेंगे।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों की अनदेखी या लापरवाही सामने आने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बढ़ते प्रदूषण के बीच इस फैसले का उद्देश्य छोटे बच्चों को प्रदूषित वातावरण में अनावश्यक रूप से बाहर रहने से बचाने के साथ उनकी पढ़ाई भी जारी रखना है।

खबर अपडेट की जा रही है।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा