'सुबह फरीदाबाद में हथियार पकड़े गए..सरकार धमाके का इंतजार कर रही थी?' दिल्ली ब्लास्ट पर सियासत शुरू 
देश

'सुबह फरीदाबाद में हथियार पकड़े गए..सरकार धमाके का इंतजार कर रही थी?' दिल्ली ब्लास्ट पर सियासत शुरू

Delhi Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास रविवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। पुलिस किसी भी आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Blast News: राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास रविवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। अब तक इस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाका एक इको वैन में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। अचानक हुए विस्फोट से इलाके में भगदड़ मच गई और आसमान धुएं से भर गया।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल पूरा इलाका सील कर दिया गया है और पुलिस किसी भी आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।

पप्पू यादव ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता और सांसद पप्पू यादव ने लाल किला विस्फोट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार पर सुरक्षा चूक का सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, ‘आज सुबह फरीदाबाद में हथियार पकड़े गए, क्या सरकार किसी धमाके का इंतजार कर रही थी? इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, प्रधानमंत्री मोदी या गृह मंत्री? इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए.’

दिल्ली धमाका है आतंकी हमला

लाल किला और उसके आसपास का इलाका ऐतिहासिक और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से क्षेत्र में न जाने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

न्यूज18 की खबर के मुताबिक, दिल्ली के लाल किला धमाका आतंकी हमला है। दिल्‍ली पुलिस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्ठि कर दी गई है. देर रात दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की कि यह धमाका सुनियोजित आतंकी साजिश का नतीजा था। मौके से बरामद मलबे में आईईडी के अवशेष मिले हैं। एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

गृह मंत्री लाल किला ब्‍लास्‍ट मामले पर गृह मंत्री ने आईबी चीफ से बात की

लाल किला धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी चीफ (Intelligence Bureau Chief) से बात कर हालात की पूरी जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को हर कोण से जांच करने और किसी भी सुराग को नज़रअंदाज़ न करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज