Credits-ANI Twitter 
देश

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

सुभाष यादव

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को ‘पुलिस स्मृति दिवस' के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जरूरत के समय दूसरों की सहायता करने के लिए बल के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। ‘पुलिस स्मृति दिवस', कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।

पीएम मोदी का ट्वीट-

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ पुलिस स्मृति दिवस पर, मैं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और जरूरत के समय पर दूसरों की सहायता करने के लिए हमारे पुलिस बलों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की बात करना चाहता हूं। कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।'' (एजेंसी)

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!