सीएम योगी (Photo Credits-ANI Twitter)  
देश

सीएम योगी ने लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा, जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

सुभाष यादव

नई दिल्ली: 21 अक्टूबर का दिन पुलिस स्मृति दिवस (Police Smriti Divas 2021) के रूप में देश में मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) आज राजधानी लखनऊ (Lucknow) में स्थित पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही सीएम ने जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी। 

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को अपनी सेवा देते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम ने लोगों को संबोधित भी किया।  योगी ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कोरोना संक्रमित हुए फिर भी वो लगातार सेवा कार्य में लगे रहे। 

सीएम ने कहा कि कर्तव्य पालन के दौरान कोरोना संक्रमण से 37 पुलिसकर्मियों को असमय काल के गाल में समाना पड़ा। इस दौरान योगी ने कई बड़े ऐलान भी किये हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के हर जिले में 1567 थानों में महिला डेस्क की स्थापना की गई है। जिसके जरिए महिला संबंधित शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी समस्याओं को सुलझाया जाएगा। 

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज