प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया वीडियो सौजन्य-इंस्टाग्राम
देश

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

PM Narendra Modi Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि वे 15 अगस्त को लाल किले पर पहुंचने से पहले कहा थे और उनकी दैनिक दिनचर्या क्या है।

प्रिया जैस

PM Narendra Modi Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की सुबह के खास पल को शेयर किया है। पीएम मोदी अपने आवास पर गायों को चारा और मोर को दाना खिलाने के बाद लालकिले के लिए निकले थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार दोपहर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे अपने सरकारी आवास पर मोरों और पुंगनूर गायों के साथ नजर आए। उन्हें 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर रखी देसी और छोटे आकार की गायों को खाना खिलाते और प्यार से सहलाते हुए देखा गया। फिर अपने हाथों से मोरों को दाने खिलाए।

पीएम मोदी ने कैप्शन में बतायी खास बात

उन्होंने बताया कि गायों और मोरों को शायद यह एहसास हो गया था कि वे लाल किले पर होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए जल्दी निकलेंगे। इसलिए, राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले ही वे उनसे मिलने आ गए।

दोस्त सुबह-सुबह मिलने आए

पीएम ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हर सुबह अपने 'दोस्तों' को खाना खिलाना मेरी दैनिक दिनचर्या है। कल सुबह (15 अगस्त को), उन्हें किसी तरह एहसास हो गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था, तो वे मुझसे मिलने आ गए। हमेशा की तरह यह खास रहा।"

पीएम आवास में क्या कुछ है खास

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके आवास के लॉन में सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान अक्सर मोरों के साथ देखा जाता रहा है। प्रधानमंत्री अपने सरकारी आवास पर दुर्लभ, देसी और छोटे आकार की गायों को भी रखते हैं। इन मुलाकातों ने पहले भी लोगों का काफी ध्यान खींचा है और अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई हैं।

पीएम मोदी के साथ इन मुलाकातों में जिस नस्ल का जिक्र हुआ है, उनमें आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की छोटे आकार की गायें शामिल हैं। इस नस्ल को दुनिया की सबसे छोटी गायों की नस्लों में से एक माना जाता है। इन गायों की ऊंचाई सिर्फ 70 से 90 सेंटीमीटर के आसपास होती है।

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद