प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वायरल वीडियो (सौजन्य: X) 
देश

खुद को नाचता देख खुश हुए PM नरेंद्र मोदी, X पर शेयर किया अपना ही 'मीम' Video, वायरल हुई क्लिप

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी वीडियो को PM मोदी ने खुद अपने X अकाउंट से शेयर किया और इस पर लिखा की इसे देख कर आप सबकी तरह मैं भी खुश हुआ।

अक्सा अंसारी

नवभारत डिजिटल डेस्क: सोशल मीडिया (Social Media) पर मीम (Meme) बनाने का ट्रेंड खूब चलता आ रहा है। मीम्स को कई लोग पसंद करते है तो कई लोग इसे बुरा जानते हैं। लेकिन क्या आपने देखा है हमरे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का मीम जिसे खुद उन्होंने अपने 'X' अकाउंट पर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो सामने आया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस वीडियो की तारीफ की और कहा कि चुनाव की गहमा-गहमी के बीच ऐसे वीडियो चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।

यह वीडियो ‘एथीस्ट कृष्णा' आईडी से पोस्ट किया गया है और इसमें लिखा है,‘‘यह वीडियो पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि ‘‘द डिक्टेटर'' मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं करेंगे।''

प्रधानमंत्री ने इसे दोबारा पोस्ट करते कहा, ‘‘आप सभी की तरह मुझे भी खुद को नृत्य करते हुए देखकर आनंद आया। चुनाव की गहमा-गहमी के बीच इस प्रकार की रचनात्मकता वास्तव में आनंददायक है।''

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा