PM Narendra Modi Third Term: पिछले 12 सालों से सत्ता पर काबिज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 जून को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 60 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर भारत पर लगातार सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए है।
बुधवार को जैसे ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हुई सभी मंत्रियों ने पीएम मोदी के 4,399 दिन पूरे करने की उपलब्धि पर अपनी सीट से खड़े होकर उन्हें 'स्टैंडिंग ओवेशन' दिया। पूरे कमरे में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के लगातार कार्यकाल के आधार पर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव भी पारित किया।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू का 60 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू चुनाव जीतने के बाद 4,398 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे थे, जबकि मोदी ने बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल अब 4,399 दिन पूरे कर लिए है। हालांकि 1947 से 1952 तक के उस दौर एक साथ जोड़ा जाए तो जवाहरलाल नेहरू बिना आम चुनाव के प्रधानमंत्री थे, तो उनका कुल कार्यकाल 6,131 दिनों का है और कुल कार्यकाल को देखा जाए नेहरू अभी भी पीएम से ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे लेकिन निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार कार्यकाल में मोदी ने यह रिकॉर्ड बनाया है।
इस मामलें में प्रधाममंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी पीछे छोड़ दिया है जबकि वह 14 साल से अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहीं। लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था इसलिए नरेंद्र मोदी ने बिना रुके, लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले देश के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट ने चला मास्टरस्ट्रोक! एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, अहमदाबाद और अमरावती के लिए बड़े ऐलान
मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, आइये जानते हैं पीएम मोदी ने अब तक कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े है-
भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व प्रेस सचिव अजय सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी को केवल रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि इसे भारतीय राजनीति में बड़े बदलाव लाने वाले नेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 का हटना, पूर्वोत्तर में उग्रवाद पर नियंत्रण और नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जैसे फैसलों ने देश की राजनीति की दिशा ही बदल दी हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर एनडीए नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। एनडीए नेताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को सुशासन, विकास, गरीब कल्याण, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तीकरण और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को देखते हुए इसे देश के लिए ऐतिहासिक पल बताया।
भाजपा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह विश्व में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, वह पहले कभी नहीं हुआ। मैंने पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना की है। मैं चाहती हूं कि उनके नेतृत्व में देश ऐसे ही आगे तरक्की करता रहे।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज, वैश्विक मंच पर भारत को एक अलग नजरिए से देखा जाता है और उसे सम्मान और गरिमा के साथ देखा जाता है। भारत अब अन्य देशों के बीच अग्रणी भूमिका निभाने की स्थिति में है।
ऊना में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के नेतृत्व के लिए दिल से बधाई। पिछले 12 वर्षों में उन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने अच्छे प्रशासन पर केंद्रित शासन व्यवस्था दी है।