प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: एएनआई) 
देश

'लुटियन जमात और खान मार्केट गैंग से हैरान हूं', पीएम मोदी बोले- PIL के ‘ठेकेदार’ 70 तक ऐसे अंग्रेजों के कानूनों पर चुप कैसे रहे

पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने 150 साल पहले एक कानून लाया था 'ड्रामेटिक परफॉरमेंस एक्ट' यह कानून आजादी के 75 साल बाद भी मौजूद था। उन्होंने कहा कि मैं ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हैरान हूं...

आकाश मसने

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम मे आयोजित ‘एनएक्सटी’ सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हैरान हूं कि वे इतने वर्षों से चुप हैं। जो लोग PIL के ‘ठेकेदार’ हैं, जो हर बार कोर्ट चले जाते हैं, वे उस समय स्वतंत्रता के बारे में चिंतित क्यों नहीं थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘अंग्रेजों ने 150 साल पहले एक कानून लाया था 'ड्रामेटिक परफॉरमेंस एक्ट', यह कानून आजादी के 75 साल बाद भी मौजूद था। अंग्रेज चाहते थे कि थिएटर और ड्रामे का इस्तेमाल उनके खिलाफ न हो।

इस कानून में प्रावधान था कि अगर शादी में 10 से ज्यादा लोग नाच रहे हैं, तो पुलिस दूल्हे के साथ उन्हें भी गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा कि उस समय की सरकार और नेताओं से कुछ नहीं कहना है। ये कानून हमारी सरकार ने हटाया।

70 साल तक हमने इस कानून झेला

पीएम मोदी ने कहा कि "70 साल तक हमने इस कानून झेला। मुझे उस समय की सरकारों के बारे में कुछ नहीं कहना, लेकिन मुझे लुटियंस जमात और खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य होता है। ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों रहे।" लुटियंस जमात और खान मार्केट गैंग के ये लोग जो आए दिन कोर्ट जाते रहते हैं, PIL (जनहित याचिका) के ठेकेदार बने घुमते हैं, वे क्यों चुप थे? तब इन्हें लोगों की स्वतंत्रता का ध्यान नहीं रहता था।

प्रयागराज में एकता के महाकुंभ को देखकर दुनिया दंग रह गई

पीएम मोदी ने इस दौरान प्रयागराज में हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ का भी जिक्र किया। 26 फरवरी को प्रयागराज में एकता का महाकुंभ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि दुनिया हैरान है कि आखिर करोड़ों लोग एक अस्थायी शहर में सिर्फ पवित्र स्नान के लिए कैसे आ सकते हैं? भारत के आयोजन और नवाचार कौशल की ओर पूरी दुनिया की नजर है और इसे विस्तार से जानना चाहती है।

AI और G20 समिट में बढ़ा भारत का दबदबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हालिया फ्रांस यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि भारत अब दुनिया के बड़े समिट्स की अगुआई कर रहा है। मुझे फ्रांस में AI समिट में शामिल होने का अवसर मिला। भारत इस समिट का को-होस्ट भी था। अब जल्द ही भारत इसे आयोजित भी करेगा।

जी-20 की अध्यक्षता करते हुए भारत ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEEC) का खाका पेश किया। साथ ही अफ्रीकी संघ को G20 का सदस्य बनाकर वैश्विक दक्षिण की आवाज भी बुलंद की।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट