नरेंद्र मोदी (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
देश

इन राज्यों के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य की कामना

आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों के स्थापना दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी राज्यों के रहवासियों को शुभकामनाएं दी है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : 1 नवंबर को देश के विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस होता है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के स्थापना दिवस के मौके पर इन राज्यों में रहने वाले नागरिकों को बधाई दी है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने इन राज्य के लोगों के स्वस्थ और सफल जीवन की भी कामना की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से प्रधानमंत्री ने अलग अलग पोस्ट के माध्यम से इन प्रदेशों की प्रगति की प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। इस राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

मध्यप्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं

देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए मोदी ने कामना की है कि प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश हर सेक्टर में विकास के नित-नए मानदंड गढ़ता रहे।

छत्तीसगढ़ को दी बधाई

छत्तीसगढ़वासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा है कि वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ने कर्नाटक और केरल के लोगों को बधाई देते हुए उनके सफल जीवन और प्रगति की कामना की।

राज्यपाल ने भी दी बधाई

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर लिखा है कि राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे प्रदेश की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संकल्प को एक नई दिशा देने का अवसर है।

प्रगति की कामना

कार्यालय की ओर से लिखा गया है कि स्थापना के बाद पिछले कुछ सालों में छत्तीसगढ़ ने एक अलग पहचान बनाई है और विभिन्न सेक्टर में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। मेरी कामना है कि हमारा छत्तीसगढ़ इसी तरह प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और हर नागरिक का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो।

प्रदेश निरंतर अग्रसर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए हुए अपने ‘एक्स' हैंडल पर लिखा है, ''आप सभी प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा और आशीर्वाद से हम सुशासन के रास्ते पर चलकर प्रदेश को संवारने का काम कर रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उसे साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है।''

दीपोत्सव के साथ मनाएं राज्योत्सव

साय ने लिखा है, ''हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, धान का यह कटोरा सदैव भरा रहे, यही कामना है। आइये, राज्योत्सव के इस अनुपम अवसर पर अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं। जय जोहार, जय छत्तीसगढ़।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह