नरेंद्र मोदी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
देश

BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट- देश की जनता पार्टी के सुशासन के एजेंडे को देख रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने यह भी कहा कि देश पार्टी के एजेंडे और किए गए कार्यो को देख और समझ रही है।

यतीश श्रीवास्तव

BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। वह तीन दिनों से थाइलैंड और श्रीलंका के दौरे पर थे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पार्टी की ओर से किए गए कार्यों और उसके एजेंडे को देश की करोड़ों जनता देख रही है। देश वासियों का प्यार पार्टी को और कर्मठता से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

आज भाजपा का 45वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से जिला और प्रदेश स्तरों में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बाइक रैली और सभाएं की जा रही हैं और जनता के बीच पार्टी के एजेंडे और किए गए कार्यों को रखा जा रहा है।

समर्पित कार्यकर्ताओं को दी बधाई

पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई है। हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया। यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए प्रेरित करता है।

देश की जनता सुशासन के एजेंडे को दे दी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की जनता हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रही है, जो पिछले वर्षों में चुनावों में हमें मिले ऐतिहासिक जनादेश में प्रतिबिंबित भी होता है, फिर चाहे लोकसभा चुनाव हों, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारें समाज सेवा करती रहेंगी और विकास सुनिश्चित करेंगी। देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़

पीएम ने कहा कि हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं। वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि किस तरह भाजपा कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में 24 घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, दलितों और वंचित तबके के लोगों की सेवा कर रहे हैं।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...