नरेंद्र मोदी, (प्रधानमंत्री) 
देश

युवा विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, 'मन की बात' कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में बोले PM मोदी

Mann Ki Baat: आज रविवार को प्रसारित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने मेरा ध्यान खींचा।

मनोज आर्या

Mann Ki Baat 128th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 'जेन-जी' की कोशिशों को सराहा है। उन्होंने कहा कि हर बार जब मैं युवाओं की लगन और वैज्ञानिकों के समर्पण को देखता हूं, तो मन उत्साह से भर जाता है। रविवार को प्रसारित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने मेरा ध्यान खींचा।

ये वीडियो इसरो की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का था। इस वीडियो में हमारे देश के युवा और खासकर हमारे 'जेन-जी' मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने की कोशिश कर रहे थे।

मंगल ग्रह पर जीसीएस संभव नहीं- पीएम

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मंगल पर जीपीएस उपलब्ध नहीं होने के कारण इन ड्रोन को पूरी तरह अपने कैमरे और इनबिल्ट सॉफ्टवेयर की मदद से ही दिशा, ऊंचाई और बाधाओं का अनुमान लगाना होता है, जिसके चलते कई ड्रोन गिरते हुए दिखाई दिए। मंगल ग्रह पर जीसीएस संभव नहीं, इसलिए ड्रोन को कोई बाहरी संकेत या गाइडेंस नहीं मिल सकता। ड्रोन को अपने कैमरे और इनबिल्ट सॉफ्टवेयर के सहारे उड़ना था। उस छोटे-से ड्रोन को जमीन के पैटर्न पहचानने थे, ऊंचाई मापनी थी, बाधाएं समझनी थी और खुद ही सुरक्षित उतरने का रास्ता ढूंढना था। इसलिए ड्रोन भी एक के बाद एक गिरे जा रहे थे।

पुणे के युवाओं की एक टीम का पीएम ने किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे के युवाओं की एक टीम का जिक्र किया, जिनके ड्रोन ने कई बार असफल होने के बावजूद आखिरकार कृत्रिम मंगल परिस्थितियों में कुछ देर उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की लगन उन्हें चंद्रयान-2 की असफलता और चंद्रयान-3 की सफलता की यात्रा की याद दिलाती है, जिसमें वैज्ञानिकों ने निराशा के बावजूद तुरंत नए मिशन की तैयारी शुरू कर दी थी।

युवा विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

पीएम मोदी ने कहा कि वीडियो में दिख रहे युवाओं की आंखों में उन्हें वही दृढ़ता और चमक दिखाई देती है, जो भारत के वैज्ञानिकों में दिखाई देती रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि युवाओं का यही जुनून और समर्पण विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत