नमो युवा रन की जर्सी लाॅन्च करते तेजस्वी सूर्या, मनसुख मांडविया, मिलिंद सोनम व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

PM Modi @75: PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर दौड़ेगा युवा भारत, 'नमो युवा रन' का लोगो हुआ जारी

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर 21 सितंबर को देशभर में नमो युवा रन आयोजित होगा। इसमें 75 स्थानों पर 10 लाख युवा शामिल होंगे। इसका संदेश होगा नशा मुक्त भारत...

आकाश मसने

Namo Yuva Run News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को मनाने के लिए देश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के 10 लाख कार्यकर्ता मोदी युवा रन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। जिसे देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने यह कार्यक्रम 21 सितंबर को देश भर के 75 स्थानों पर आयोजित करने का फैसला किया है। हर एक जगह पर कम से कम 10-15 हजार युवा इस दौड़ में हिस्सा लेंगे। इस दौड़ का संदेश 'नशा मुक्त भारत' होगा।

इस कार्यक्रम के प्रतीक चिन्ह और लोगों को जारी करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ ही केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया उपस्थित थे। उनके साथ इस दौड़ के ब्रांड एंबेसडर और फिल्म अभिनेता मिलन सोमन भी मौजूद थे।

कार्यक्र में मौजूद अतिथि

तेजस्वी सूर्या ने पीएम मोदी को बताया फिटनेस आइकन

सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिटनेस में सबसे बड़े आइकन हैं। उन्होंने देश और दुनिया को योग दिवस की सौगात भी दी है। इससे पहले भी भारत में योग था। लेकिन उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के ब्रांड की तरह प्रधानमंत्री मोदी ने स्थापित किया है। उनका लक्ष्य यह था कि न केवल भारत बल्कि दुनिया में लोग स्वस्थ रहें। जिसके लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का इसको लेकर लक्ष्य यह था कि समस्त विश्व के लोग स्वस्थ रहें। इसके पीछे उनका कोई राजनीतिक या कूटनीतिक उद्देश्य नहीं था। यह मानवता के कल्याण का लक्ष्य था। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोदी युवा रन का उद्देश्य नशा मुक्त भारत रखा है। इसके माध्यम से हम यह संदेश देंगे की समस्त भारत के युवा मिलकर भारत से नशा को भगाने का कार्य करें।

मिलिंद सोमन बने ब्रांड एंबेसडर

सूर्या ने कहा कि इस कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर के लिए उन्होंने 2 दिन पहले ही मिलिंद सोमन को अनुरोध किया था। जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि वह अपने हाई स्कूल के दिनों से मिलिंद सोमन के फिटनेस से प्रभावित रहे हैं।

तेजस्वी सूर्या, मिलिंद सोनम व मनसुख मांडविया

युवा मामलों एवं खेल मंत्री मनसुख भाई मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में जीएसटी की जो राहत दी है। उससे खिलाड़ियों और खेल क्षेत्र को भी काफी लाभ होगा। जीएसटी को लेकर जो राहत दी गई है। उसमें साइकिल पर भी जीएसटी को घटा दिया गया है। इससे देश में साइकिल को बढ़ावा मिलेगा। जो फिटनेस के लिए सबसे उत्तम विकल्पों में शामिल है।

इस अवसर पर मोदी युवा रन के ब्रांड एंबेसडर मिलिंद सोमन ने कहा कि वह भी प्रधानमंत्री से प्रभावित हैं। ऐसे में जब उनके नाम पर आयोजित रन के लिए उन्हें अनुरोध मिला तो उन्होंने बिना एक क्षण सोच विचार किये इससे जुड़ने को लेकर अपनी सहमति प्रदान कर दी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन