अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबेन (Heeraben) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उन्हें गुजरात के अहमदाबाद में स्थित यूएन मेहता अस्पताल (UN Mehta Hospital) में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।
बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन की उम्र 100 साल से अधिक है। इसी साल जून के महीने में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनके पैर धोकर आशीर्वाद लिया था। उन्होंने गुजरात विधनसभा चुनाव में वोट भी दिया था।
https://twitter.com/ANI/status/1608015582238236672
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। खबरों के मुताबिक, वह अपने बेटे, बहू और पोते के साथ बांदीपुर जा रहे थे। जब उनकी मर्सिडीज बेंज कार कर्नाटक के मैसूरु के पास डिवाइडर से टकरा गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पीएम मोदी की मां बीमार हुईं हैं।