प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौजन्य- सोशल मीडिया) 
देश

आज महाराष्ट्र दौरे पर होंगे पीएम मोदी, जलगांव में 11 लाख नई लखपति दीदियों को करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को यानी महाराष्ट्र दौरे पर होंगे। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 2,500 करोड़ रुपये का एक ‘रिवॉल्विंग फंड' जारी करेंगे जो 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभान्वित करेगा।

साक्षी सिंह

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को यानी महाराष्ट्र दौरे पर होंगे। पीएम मोदी जलगांव में 11 लाख नई ‘लखपति दीदियों' को सम्मानित करेंगे। ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शनिवार को एक बयान में दी। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 2,500 करोड़ रुपये का एक ‘रिवॉल्विंग फंड' जारी करेंगे जो 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभान्वित करेगा।

बयान में बताया गया कि वह 5,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण का भी वितरण करेंगे जिससे 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा।

पीएमओ ने कहा कि लखपति दीदी योजना शुरू होने के बाद से अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। सरकार ने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।

सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगे PM मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट x पर पोस्ट के जरिए कहा, मैं कल 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हूँ। इस कार्यक्रम के दौरान 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र सौंपे जाएंगे। यह योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है। स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करने वाली लाखों महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए 2500 करोड़ रुपये का फंड भी लॉन्च किया जाएगा।

महाराष्ट्र के बाद राजस्थान के दौरे पर

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट x पोस्ट में कहा कि वे 25 अगस्त की शाम को मैं राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेने के लिए जोधपुर में रहूंगा। मैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय को बधाई देता हूं।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद