पीएम मोदी ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

पीएम मोदी ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान, देश भर में लगाए जाएंगे लाखों पेंड़-पौधे

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधरोपण भी किया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधरोपण भी किया है। इस अभियान के तहत पूरे देश में लाखों की तादाद में वृक्षारोपण किया जाएगा। जिससे आने वाले समय में पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

पीएम मोदी ने किया पौधरोपण

पीएम मोदी ने विश्व 5 जून यानी पर्यावरण दिवस मौके पर नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधारोपण कर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान का नाम ‘एक पेड़ मां के नाम' रखा गया है और इसके तहत देशभर में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना भी शामिल हुए।

अभियान से आम लोगों को मिलेगी प्रेरणा

पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत देश भर में सरकार वृक्षारोपण करवाएगी। जानकारी के मुताबिक इसके लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इतना ही नहीं इस अभियान के तहत आम लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही साथ उन्हें पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक भी किया जाएगाय़

पर्यावरण के लिए ज़रूरी हैं पेड़-पौधे

बढ़ते कंक्रीट के जंगलों और घटते हुए पेड़ पौधों के चलते पर्यावरण लगातार असंतुलित हो रहा है। दिल्ली में सर्दी के समय हर साल प्रदूषण का भयावह रूप भी देखने को मिलता है। इसके साथ ही साथ बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि, हद से ज्यादा गर्मी, कभी कम तो कभी ज्यादा ठंडी जैसे, बाढ़ जैसे पर्यावरणीय असंतुलन के उदाहरण हम सबने ही देखे हैं। इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ पौधे लगाए जाएं जिससे इन सब समस्याओं से थोड़ी बहुत राहत मिल सके।

5 जून को क्यों मनाते हैं पर्यावरण दिवस

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1972 में स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में घोषित किया था। यह विश्व की पहली ऐसी कॉन्फ्रेंस थी जिसमें पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई थी। इतना ही नहीं यूएनजीपी का गठन भी इसी साल हुआ था। जिसके बाद अगले साल 1973 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान