13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी IANS
देश

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Speech in SRCC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 साल बाद SRCC पहुंचे और Gen-Z से संवाद किया। उन्होंने कॉलेज के पूर्व छात्रों को ‘OG यानी Original Gangster’ बताते हुए 2013 के दौरे को भी याद किया।

अर्पित शुक्ला

Prime Minister Narendra Modi Speech in SRCC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 13 साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। कॉलेज की स्थापना के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने छात्रों और नई पीढ़ी को संबोधित किया।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने SRCC के पूर्व छात्रों का जिक्र करते हुए Gen-Z की भाषा में ‘OG’ शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के Alumni ‘OG’ हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई और खूब नाम कमाया।

दरअसल, Gen-Z की बातचीत में ‘OG’ शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर किसी ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जिसे ओरिजिनल, अनुभवी या सम्मानित माना जाता है। पीएम मोदी का यह अंदाज छात्रों के बीच चर्चा का विषय बना।

मेट्रो से SRCC पहुंचे PM मोदी

SRCC के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में मौजूद बच्चों और यात्रियों से बातचीत भी की।

कार्यक्रम में कॉलेज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने 100 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया।

प्रधानमंत्री इससे पहले वर्ष 2013 में SRCC पहुंचे थे। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। यानी करीब 13 साल बाद उन्होंने एक बार फिर कॉलेज परिसर का दौरा किया।

मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी

‘2013 में दुनिया भारत को फ्रेजाइल फाइव में गिनती थी’

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने 2013 के भारत और मौजूदा भारत की अर्थव्यवस्था की तुलना की। उन्होंने कहा कि 2013 में दुनिया भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ में गिनती थी, जबकि आज भारत दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

पीएम मोदी ने हाल में दर्ज 7.8 फीसदी GDP ग्रोथ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि ऐसे समय में दर्ज हुई है, जब पश्चिम एशिया में संकट चरम पर है और व्यापार से जुड़ी चुनौतियां भी मौजूद हैं।

PM मोदी

उन्होंने कहा कि देश में कंज्यूमर डिमांड बढ़ रही है और स्टील प्रोडक्शन में भी 8 फीसदी की ग्रोथ हुई है। प्रधानमंत्री के मुताबिक भारत एक तरफ आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2013 में जिन लोगों को हर चीज में ‘ग्लास आधा खाली’ दिखाई देता था, उन्हें आज भी वही स्थिति नजर आती है।

13 साल पुरानी स्पीच का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने 2013 के SRCC भाषण को भी याद किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे इंटरनेट पर जाकर उस समय की खबरों और परिस्थितियों को देखें, ताकि उन्हें पता चल सके कि उस दौर में देश किस स्थिति से गुजर रहा था।

उन्होंने 2013 की कुछ प्रमुख सुर्खियों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय LOC पर भारतीय सैनिकों की हत्या, GDP का अनुमान घटाया जाना, करीब 10 फीसदी महंगाई, हेलिकॉप्टर घोटाले और हैदराबाद में धमाके जैसी खबरें सुर्खियों में थीं।

मोदी ने कहा कि उस समय अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर में थी और दुनिया भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ में रख रही थी। उन्होंने आतंकवाद की स्थिति का भी जिक्र किया और कहा कि आज भारत की स्थिति काफी अलग है।

‘देश के लिए जीने का जज्बा मेरे अंदर भावविष्ट’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए जी-जान से जुटने और देश के लिए जीने का जज्बा उनके भीतर लंबे समय से रहा है। उन्होंने बताया कि 2013 में इसी मंच से उन्होंने इस भावना को शब्दों में व्यक्त किया था।

PM मोदी

उन्होंने उस समय दिए गए अपने ‘आधे भरे गिलास’ के उदाहरण को भी दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि पानी के आधे भरे गिलास को देखने के तीन नजरिए हो सकते हैं। कुछ लोगों को वह आधा खाली दिखाई देता है, कुछ को आधा भरा और कुछ लोग उसे पूरी तरह भरा हुआ देखते हैं, क्योंकि उसमें आधा पानी और आधी हवा होती है।

‘लोग 2013 के भाषण को आज भी याद कर रहे हैं’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से SRCC में उनके 2013 के भाषण की काफी चर्चा हो रही है। नई पीढ़ी के लोगों ने भी उस पुराने संबोधन को दोबारा देखा और समझा है। उन्होंने कहा कि 13-14 साल बाद भी उस सभा और भाषण का प्रभाव बरकरार है। पीएम मोदी ने याद किया कि उस समय SRCC में मौजूद छात्रों की जगह उनके सीनियर छात्र थे।

उन्होंने कहा कि 2013 में वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उनकी पार्टी केंद्र में विपक्ष में थी। उस समय लोगों को उम्मीद थी कि वह केंद्र की तत्कालीन सरकार पर आरोप लगाएंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने उस मंच का इस्तेमाल आरोप लगाने के बजाय एक विजन रखने के लिए किया था। उन्होंने कहा कि 2013 में उन्होंने जो बातें कही थीं, वे उनका उस समय का ‘कन्विक्शन’ थीं।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग