ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति सोर्स- सोशल मीडिया
देश

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit: भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स समिट के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी हैदराबाद हाउस में नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

नितिन कुमार राय

Xi Jinping In Delhi For BRICS Summit: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स समिट पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी है।  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठक में शामिल होने के लिए राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शाम 5.45 बजे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे। वहीं बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे दुनियाभर के नेताओं के साथ पीएम मोदी की मुलाकात हो रही है।

हैदराबाद हाउस में मुलाकात का दौर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के लिए आए वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ हैदराबाद भवन में द्विपक्षीय बैठक की। वहीं अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों ने इन देशों के साथ भारत के रिश्तों को एक नई दिशा दी है। दोनों देशों ने भारत के साथ मज़बूत रक्षा सहयोग की इच्छा जताई।

रक्षा उपकरण खरीदने पर चर्चा

इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई बैठकमें संयुक्त रूप से कर्मियों की ट्रेनिंग और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया। इथियोपिया ने खास तौर पर भारतीय माइनिंग कंपनियों का स्वागत किया। मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मौकों पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के मकसद से बातचीत की। उन्होंने आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा साझेदारी तथा क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी

भारत की अध्यक्षता में हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के प्रधानमंत्री डॉ. अबिय अहमद अली से मुलाकात की। यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी की दिसंबर 2025 में अदीस अबाबा की ऐतिहासिक यात्रा के बाद हुई। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर करीबी सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम ने की इथियोपिया की भागीदारी की सराहना

पीएम मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी की सराहना की और कहा कि इसकी मौजूदगी से 'ग्लोबल साउथ' की सामूहिक आवाज़ को मजबूत करने में मदद मिली है।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच