प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी 
देश

कांग्रेस जहां-जहां आई वहां-वहां तबाही आई... मध्य प्रदेश में बोले पीएम मोदी

साक्षी सिंह

सतना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly Election 2023) के प्रचार-प्रसार में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना में  चुनावी जनसभा संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पर काफी अक्रामक दिखे और जमकर निशाना साधे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां-जहां आई वहां-वहां तबाही आई। कांग्रेस आई तो लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जहां-जहां आई वहां-वहां तबाही आई। कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। कांग्रेस आई तो मुफ्त में इलाज मिलना बंद हो जाएगा और लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी।

 विकास का कोई रोडमैप नहीं कांग्रेस के पास
प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस का झूठ का गुब्बारा फूट गया है।कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस में कोई भविष्य नजर नहीं आता इसलिए राज्य को बीजेपी और मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

प्रभु राम के मंदिर पर पूरे देश में खुशी की लहर
मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा चलती है। पूरे देश में खुशी की लहर है।  सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है।  वो बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है।

 कांग्रेस को मध्य प्रदेश से 100 कोस दूर ले जाएगा
सतना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। ये आपके वोट ने ऐसा कमाल किया है कि देश के दुश्मनों के हौसले पस्त हैं। इस बार भी मध्य प्रदेश के चुनाव में आपका हर वोट त्री शक्ति की ताकत से भरा हुआ है। आप यही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा और आपका यही वोट भ्रष्टाचारी कांग्रेस को मध्य प्रदेश से 100 कोस दूर ले जाएगा।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट