अमृत भारत एक्‍सप्रेस  
देश

नई अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें रूट्स से लेकर किराया तक सब कुछ

Amrit Bharat Express: PM मोदी ने आज पश्चिम बंगाल और असम में नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। नई ट्रेनों से यात्रियों को किफायती लंबी दूरी की यात्रा का लाभ मिलेगा।

अर्पित शुक्ला

5 New Amrit Bharat Express Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने रविवार, 18 जनवरी को इन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें खास तौर पर पश्चिम बंगाल और असम के लिए अहम हैं, लेकिन इनका लाभ उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों को भी मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि असम आकर उन्हें हमेशा एक अलग तरह की खुशी मिलती है। उन्होंने यहां दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जबकि जानकारी दी गई कि पश्चिम बंगाल और असम से कुल 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

असम से शुरू हुईं 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

  • कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस
  • डिब्रूगढ़–लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी (कामाख्या)–रोहतक और डिब्रूगढ़–लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री बोले असम आकर मिलती है खास खुशी

असम के कालियाबोर में पीएम मोदी ने कहा, “दो साल पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के खास अनुभवों में शामिल हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम और अगली सुबह एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने यहां की सुंदरता को नजदीक से महसूस किया। मुझे असम आकर हमेशा अलग ही आनंद मिलता है। यह वीरों की धरती है और प्रतिभाशाली युवाओं की भूमि है।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले वर्ष मैं झुमोइर महोत्सव में शामिल हुआ था और इस बार माघ बिहू के अवसर पर आने का मौका मिला है। एक महीने पहले भी मैं विकास परियोजनाओं के लिए यहां आया था। ऐसे अवसर भाजपा सरकार के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को मजबूत करते हैं।”

पश्चिम बंगाल से शुरू होंगी 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

  • हावड़ा–आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस
  • सियालदह–वाराणसी अमृत भारत एक्सप्रेस
  • संतरागाछी–तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस

नई ट्रेनों से किसे होगा फायदा?

इन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से पूर्वोत्तर और उत्तरी भारत के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती लंबी दूरी की यात्रा की सुविधा मिलेगी। अमृत भारत ट्रेनें रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं।

फिलहाल देशभर में 34 अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं। 5 नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 39 हो जाएगी। असम और पश्चिम बंगाल से चलने वाली ये ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

कई अन्य रेल परियोजनाओं का भी शुभारंभ

प्रधानमंत्री जयरामबाटी–बरोगोपीनाथपुर–मयनापुर नई रेल लाइन का भी उद्घाटन करेंगे, जो तारकेश्वर–बिष्णुपुर रेल लाइन परियोजना का अहम हिस्सा है। इसके साथ ही मयनापुर से जयरामबाटी के बीच नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दी गई है, जिसमें बरोगोपीनाथपुर स्टेशन पर ठहराव होगा। इससे बांकुड़ा जिले के लोगों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और दैनिक यात्रियों, छात्रों व तीर्थयात्रियों के लिए सफर और ज्यादा आसान व किफायती हो जाएगा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन