पीएम मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को लेकर दिया था विवादित बयान
जेपी नड्डा ने कहा 2029 के चुनाव को कहा 2029 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयी होंगे
JP Nadda Launches An Attack On The Congress: 25 अक्टूबर को पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए थे। समारोह में पीएम मोदी को लेकर खड़गे ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद से ही बीजेपी के नेता खरगे पर हमलावर हैं।
इसी बीच आज केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक रूप से दिवालिया हो चुकी है और हताशा में पार्टी ने अपनी सारी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विपक्ष के नेता की ओर से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपने बयानों पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अतीत में की गई विवादित टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले भी कई बार अपनी भाषा को लेकर सवालों के घेरे में रही है। नड्डा के मुताबिक, कांग्रेस ने कभी नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर कहा, तो कभी उन्हें चायवाला कहकर निशाना बनाया।
पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खरगे भाषण दे रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने कहा, मोदी का बाप भी जाएगा। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा शुरू हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यवधान डालने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया।
गंदी नाली का कीड़ा और खून की दलाली का भी किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी के लिए इस्तेमाल किए गए अन्य विवादित शब्दों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रधानमंत्री के लिए गंदी नाली का कीड़ा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, उन्होंने खून की दलाली' वाली टिप्पणी का भी जिक्र किया।
जेपी नड्डा ने कहा कि इन बयानों के बावजूद जनता ने चुनावों में अपना फैसला सुनाया और नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को पहले भी जनता की ओर से जवाब मिल चुका है और इस बार भी उसे जवाब मिलेगा।
2029 के चुनाव को लेकर भी किया दावा
जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौत का सौदागर और बिच्छू जैसी टिप्पणियों का जवाब पहले भी मिल चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर भी जवाब मिलेगा।
नड्डा ने आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव और आने वाले अन्य चुनावों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयी होंगे।