प्रधानमंत्री ने डाला वोट, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

Vice President Election Voting: पीएम मोदी ने डाला उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पहला वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव का पहला वोट पीएम मोदी ने डाल दिया है। अब इसके बाद सभी सांसद वोटिंग करेंगे। आज शाम को भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा।

प्रतीक पाण्डेय

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव का पहला वोट पीएम मोदी ने डाल दिया है। अब इसके बाद सभी सांसद वोटिंग करेंगे। आज शाम को भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर पर हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल के सांसदों का इकट्ठा होना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि एनडीए सांसद अलग-अलग समूहों में आकर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे।

पीएम मोदी ने डाला वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डालकर मतदान का आगाज किया है। अब इसके बाद खरगे और राहुल गांधी भी वोट डालने के लिए आएंगे। अपना वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन से रवाना हो गए हैं। अब इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करने के लिए जाएंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे और राहत तथा पुनर्वास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। उच्च अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री दोपहर में दिल्ली से रवाना हो सकते हैं। वे पहले पठानकोट एयरबेस पहुंचेंगे और वहां से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

वोटिंग चालू, 6 बजे से मतगणना

वोटिंग का दौर अब चालू हो गया है। एक के बाद एक एनडीए और विपक्ष के नेता भी मतदान करने के लिए संसद भवन आएंगे। ये वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी और उसके बाद मतगणना की जाएगी।

समझिए क्या है इस चुनाव की पूरी गणित

आपको बता दें कि इस चुनाव में कुल 781 सांसद वोट डालेंगे और वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी। इसी बीच, केसीआर की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से किनारा कर लिया और दोनों ही पार्टी किसी का भी समर्थन करती नहीं दिखेंगी। दोनो पार्टियों के मिलाकर राज्यसभा में 11 सांसद हैं। शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया है जबकि AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि इस चुनाव में वो INDIA के प्रत्याशी को समर्थन देंगे। इसके साथ ही YSRCP के 11 सांसदों ने NDA कैंडिडेट के फेवर में वोट करने का फैसला किया है।

मुझे पूरा विश्वास है, हम जीतने जा रहे हैं: सुदर्शन रेड्डी

हाल ही में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है। हम जीतने जा रहे हैं। मैं केवल लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी। मुझे नहीं पता कि क्रॉस-वोटिंग क्या होती है।"

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान