M मोदी ने कानपुर में पाकिस्तान को दी चेतावनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

कानपुर की धरती से गरजे PM मोदी: कानपुरिया अंदाज में बोले- दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा

कानपुर में पीएम मोदी ने कहा, भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को सैकड़ों मील अंदर घुसकर खत्म किया। दुश्मन कहीं भी हो, छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत देख ली है।

सौरभ शर्मा

लखनऊ: कानपुर की धरती से प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब जवाब देने में नहीं हिचकेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमने आतंकियों के ठिकानों को पाकिस्तान के भीतर सैकड़ों मील अंदर जाकर तबाह किया है और अब उनका स्टेट और नॉन-स्टेट का खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कानपुरिया अंदाज में कहा, दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई गई सैन्य ताकत और स्वदेशी हथियारों की क्षमता पर भरोसा जताते हुए पीएम ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूती का भी संदेश दिया।

कानपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने 47,600 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ती भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि अब राज्य पारंपरिक उद्योगों से आगे बढ़कर रक्षा क्षेत्र की ताकत बन रहा है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को आधुनिक कंपनियों में बदला गया है और अमेठी में अब AK-203 राइफल का निर्माण हो रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।

आतंक पर सीधा संदेश, भारत अब चुप नहीं रहेगा कानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को सख्त शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत अब वह देश नहीं जो हमले सहकर चुप बैठता था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत की सैन्य रणनीति और स्वदेशी हथियारों की ताकत देखी है। ब्रह्मोस मिसाइल जैसी तकनीक ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब टारगेट तय करके दुश्मन के घर में धमाके करने की क्षमता रखता है।

डिफेंस सेक्टर में यूपी की मजबूत मौजूदगी

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बताया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत रक्षा जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन अब आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से यह स्थिति बदल रही है। कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को अत्याधुनिक इकाइयों में बदला जा चुका है और अमेठी में AK-203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है, जो भारत की सैन्य आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा बदलाव है।

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान