पीएम नरेंद्र मोदी सोर्स- (@narendramodi)
देश

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM Modi 25 Years Of Seva: पीएम मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आज विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। देशभर में बीजेपी कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

नितिन कुमार राय

Viksit Bharat Sankalp Sabha: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर देशभर बीजेपी की ओर से कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। पीएम मोदी को इस मौके पर देश और दुनिया से बधाईयां मिल रही है। प्रधानमंत्री बुधवार की सुबह 9.45 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाएंगे।

उपराष्ट्रपति समेत कई गणमान्य ने दी बधाई

देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने पर बधाई दी। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि "प्रधान सेवक" के तौर पर उनके सफर ने समावेशी विकास के विजन को एक राष्ट्रव्यापी मिशन में बदल दिया है, जो "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" से प्रेरित है।

कार्यकर्ताओं के साथ अनुभव करेंगे साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक बड़े 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम के माध्यम से बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री में अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभव के बारे में बातचीत करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी अपनी उपलब्धि, संघर्ष और यात्री की कहानी सुनाएंगे। इस कार्यक्रम स्थल पर लगभग 5,000 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था है।

गुरुग्राम में भी कार्यक्रम का आयोजन

बीजेपी द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को बधाई दी उन्होंने कहा कि आज ही के दिन, 7 अक्टूबर 2001 को मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तब से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवा, संघर्ष व समर्पण की यह यात्रा गरीबों का कल्याण, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं का उत्थान और हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बन गई है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप