प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी

19th Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले के तहत 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने वैश्विक दौरों से युवाओं को होने वाले फायदों और देश की बढ़ती आर्थिक ताकत पर चर्चा की।

प्रतीक पाण्डेय

PM Modi Rozgar Mela 2026: आज यानी शनिवार, 23 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान के 19वें संस्करण के माध्यम से देश के हजारों परिवारों में खुशियां बांटी हैं। 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

आज जिन 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं, उनका चयन देश की सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से किया गया है। इनमें कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान जैसी एजेंसियां शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने चयनित युवाओं को संबोधित करते हुए उनकी इस सफलता को देश के भविष्य के लिए एक मजबूत आधार बताया।

नीदरलैंड से यूएई तक, विदेशी समझौतों से खुलेगा रास्ता

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर अपने हालिया पांच देशों के दौरे का भी जिक्र किया, जिससे वे महज दो दिन पहले ही लौटे हैं। उन्होंने बताया कि नीदरलैंड की यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर, कृषि और उन्नत विनिर्माण पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जबकि स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल नवाचार में सहयोग को लेकर बातचीत आगे बढ़ी है। इसी तरह नॉर्वे के साथ हरित प्रौद्योगिकी और यूएई के साथ रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी पर समझौते हुए हैं। पीएम ने जोर देकर कहा कि इन वैश्विक समझौतों और साझेदारियों का सीधा और सबसे बड़ा लाभ भारत के युवाओं को रोजगार के नए अवसरों और 'ग्लोबल एक्सपीरियंस' के रूप में मिलेगा।

अबतक बांटे गए 12 लाख नियुक्ति पत्र

रोजगार मेला सरकार की एक निरंतर चलने वाली बड़ी पहल है, जिसके माध्यम से अब तक कुल 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। देश भर में अब तक कुल 18 सफल रोजगार मेले आयोजित हो चुके हैं और आज का यह 19वां मेला इसी कड़ी का हिस्सा है। चयनित किए गए ये युवा भारत सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।

इनमें प्रमुख रूप से रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं, जहां ये युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।

वैश्विक मंच पर भारत की धमक

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है। उन्होंने दुनिया की दिग्गज कंपनियों के नेताओं के साथ हुई अपनी विस्तृत चर्चाओं का हवाला देते हुए बताया कि हर जगह भारत के प्रति एक सकारात्मक विश्वास है।

प्रधानमंत्री के अनुसार इनका विजन है कि भारतीय युवाओं को न केवल देश के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम करने का अनुभव मिले, ताकि वे वैश्विक चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। यह रोजगार मेला इसी विजन को धरातल पर उतारने की एक ठोस कोशिश नजर आती है।

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार