UP से गुजरात तक पेट्रोल के लिए हाहाकार(Image- Social Media) 
देश

ईरान-इजरायल युद्ध का खौफ या महज अफवाह? UP से गुजरात तक पेट्रोल के लिए हाहाकार, प्रशासन को उतरना पड़ा मैदान में

मिडिल ईस्ट संकट के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़। प्रशासन ने दावों को खारिज कर शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

अर्पित शुक्ला

Petrol Diesel Shortage Rumors: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संकट के जल्द खत्म न होने की आशंका के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे कई जगहों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, प्रयागराज और श्रावस्ती समेत कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

गोरखपुर, जो योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र है, वहां पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरों ने लोगों को घबराहट में डाल दिया। अफवाह फैल गई कि तेल कंपनियों ने सप्लाई बंद कर दी है, जिसके बाद लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे।

अफवाह से बढ़ी अव्यवस्था

जैसे ही यह खबर फैली, वाहन चालकों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ी। कई लोगों ने जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने की कोशिश की, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।

प्रशासन ने किया खंडन

गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो संदेश जारी किया और साफ किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे न फैलाएं।

श्रावस्ती में भी हालात तनावपूर्ण

श्रावस्ती में भी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। यहां अफवाह फैली कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव के कारण तेल की कमी हो रही है। लोग ड्रम, जरीकेन और बोतलों में भी ईंधन भरवाने के लिए पहुंचने लगे। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अश्वनी कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए कि पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी या जमाखोरी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि ईंधन केवल वाहनों में ही दिया जाएगा, ड्रम या बोतलों में नहीं। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अन्य राज्यों में भी असर

यह अफवाह सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रही। गुजरात, असम, मध्य प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में भी इसी तरह की स्थिति देखी गई। जोरहाट में पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद लोग घबराहट में ईंधन भरवा रहे हैं।

दक्षिण भारत में भी तमिलनाडु, तेलंगाना और हैदराबाद सहित कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। प्रशासन लगातार लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले