डीजल-पेट्रोल की कीमत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

आम आदमी की जेब पर बड़ा झटका! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ीं पेट्रोल डीजल की कीमतें

Petrol Diesel New Rates: भारत में ईंधन के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी की गई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में आज उछाल देखने को मिला है। जानिए अब क्या है नया भाव।

प्रतीक पाण्डेय

Petrol Diesel Price Hike: शनिवार की सुबह एक बार फिर देशवासियों के लिए महंगाई का नया पैगाम लेकर आई। अब गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया है, जो पिछले दस दिनों के भीतर तीसरी बड़ी बढ़त है। शनिवार को पूरे भारत में पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव ने बिगाड़ा बजट

ईंधन की कीमतों में इस ताज़ा बढ़ोतरी के पीछे का गणित सीधे तौर पर वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल से जुड़ा हुआ है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों पर भारी दबाव बना हुआ है। शनिवार को पूरे भारत में पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गौर करने वाली बात यह है कि यह इस महीने का तीसरा बड़ा झटका है। इससे पहले 16 मई को तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये की बड़ी बढ़ोत्तरी की थी, जिसके बाद 19 मई को भी कीमतों में 90 पैसे का इजाफा हुआ था। कुल मिलाकर देखें तो पिछले 10 दिनों के भीतर आपकी जेब पर प्रति लीटर करीब 5 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ चुका है।

दिल्ली से लेकर मुंबई तक पेट्रोल और डीजल के नए दाम

इस इजाफे के बाद देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम अब एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये पर पहुंच गया है। कोलकाता में तो कीमतें पहले ही 100 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, जहां पेट्रोल अब 110.57 रुपये और डीजल 96.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल के दाम 107.56 रुपये और डीजल 94.05 रुपये हो गए हैं, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 104.54 रुपये और डीजल 96.16 रुपये प्रति लीटर के स्तर को छू रहा है। नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी कीमतें दिल्ली के आसपास ही बनी हुई हैं, जिससे रोजमर्रा के सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।

सरकार ने दिया पर्याप्त तेल सप्लाई का बड़ा भरोसा

कीमतों में लगातार हो रही इस वृद्धि के बीच सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी और किल्लत को लेकर कई तरह की अफवाहें भी गर्म थीं। हालांकि, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए देशवासियों को आश्वस्त किया है कि भारत के पास पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) बढ़ोतरी डीजल (₹/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 99.51 +0.87 92.49 +0.91
कोलकाता 110.64 +0.87 97.02 +0.91
मुंबई 108.49 +0.87 95.02 +0.91
चेन्नई 105.31 +0.87 96.98 +0.91
गुरुग्राम 100.38 +0.87 92.92 +0.91
नोएडा 98.78 +0.87 93.12 +0.91

मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वे घबराकर खरीदारी न करें। सरकार का कहना है कि कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर बढ़ी हुई मांग के कारण अस्थायी दबाव हो सकता है, जिसे तेल कंपनियां लगातार निगरानी और बेहतर वितरण के जरिए सुलझा रही हैं। मंत्रालय ने नागरिकों से जिम्मेदार उपभोग और सहयोग की अपेक्षा की है ताकि इस उच्च मांग वाले समय में सप्लाई चैन सुचारू रूप से चलती रहे।

ईंधन के दाम केवल गाड़ी चलाने वालों को ही प्रभावित नहीं करते, बल्कि इसका असर समाज के हर वर्ग पर पड़ता है। आर्थिक विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही इस बढ़ोत्तरी से आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स की लागत काफी बढ़ जाएगी।

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला