देश

तमिलनाडु के चेन्नई में राजभवन के गेट पर पेट्रोल बम से हमला, इलाके में मचा हड़कंप

किर्तेश ढोबले

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अज्ञात लोगों ने राजभवन (Raj Bhavan) के बाहर पेट्रोल बम फेंके जाने (Petrol Bomb Attack ) की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चेन्नई में बुधवार को राजभवन के बाहर पेट्रोल बम फेंका गया। इस मामले की गिंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1717142907545907213

घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रेम आनंद सिन्हा ने कहा, "दोपहर 3 बजे के आसपास, एक अज्ञात व्यक्ति ने राजभवन के बाहर बैरिकेड्स के पास पेट्रोल की कुछ बोतलें फेंकने की कोशिश की। जैसे ही वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों उसे देखा , उन्होंने उसे घेर लिया। साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने उसके हाथ से अन्य बोतलें जब्त कर लीं और उसे तुरंत गश्ती वाहन को सौंप दिया। घटना के आरोपी को पुलिस थाने  ले गई।"

सिन्हा ने बताया कि इस घटना से किसी को कोई नुकसान या चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वह (आरोपी) नशे में था। आयुक्त ने कहा कि राजभवन के सामने सतर्क और उचित बंदोबस्त है। आरोपी  शख्स की पहचान के विनोद नाम के हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है और वह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही 6-7 मामले दर्ज हैं। आगे की जांच जारी है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह