पेट्रोल और डीजल की कीमतें (सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
देश

दिवाली के पहले कम होंगे पेट्रोल और डीजल के दाम! अब डीलरों को मिलेगा ज्यादा कमीशन

Petrol Diesel Price: कंपनियों ने सात साल से लंबित मुकदमे के समाधान के बाद से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन में पेट्रोल पर 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 44 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

शिवानी मिश्रा

नई दिल्ली: पेट्रोल पंप डीलरों को अब ज्यादा कमीशन मिलेगा, क्योंकि सरकार ने 7 साल बाद डीलरों की मांग पर अपनी मुहर लगाते हुए उनको दिवाली के पहले धनतेरस का तोहफा दिया है। साथ ही साथ उपभोक्ताओं के लिए भी खुशखबरी दी है कि दिवाली के दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ने जा रहे हैं।

बता दें कि इस फैसले  के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। मौजूदा समय में डीलरों को पेट्रोल के लिए प्रति किलोलीटर 1,868.14 रुपये और डीजल के लिए 1,389.35 रुपये का कमीशन मिलता है। IOC के अनुसार, इससे कस्टमर सर्विस स्टैंडर्ड्स को बेहतर बनाया जाएगा।

कमीशन में बढ़ोतरी

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा अंतर-राज्यीय माल ढुलाई को तर्कसंगत बनाने से ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के कई दूर-दराज क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आयेगी। वहीं कंपनियों ने सात साल से लंबित मुकदमे के समाधान के बाद से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन में पेट्रोल पर 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 44 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

कमीशन में पेट्रोल पर 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 44 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

धनतेरस का तोहफा

डीलर कमीशन बढ़ने से ग्राहक सेवा मानकों के बेहतर होने के साथ ही पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। कंपनी ने कहा कि अंतर-राज्यीय मालभाड़े को तर्कसंगत बनाने का काम शुरू किया गया है, जिससे राज्य के भीतर खुदरा बिक्री मूल्य में होने वाले अंतर में कमी आएगी। हालांकि यह कमी अभी उन राज्यों में लागू नहीं होगी, जहां पर आचार संहिता लागू है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कंपनियों द्वारा किए गए इस फैसले को धनतेरस का तोहफा बताया है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल